Thursday, March 19

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से नवी मुंबई में होने जा रही है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एक अहम फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व लेग स्पिन गेंदबाज को टीम का स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। WPL का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस्टन बीम्स को मुंबई ने बनाया गेंदबाजी कोच

Mumbai Indians Womens Appoint Kristen Beams As Spin Bowling Coach
Mumbai Indians Womens Appoint Kristen Beams As Spin Bowling Coach

मुंबई इंडियंस वीमेंस ने ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज क्रिस्टन बीम्स को इस सीजन के लिए स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया हैं। मुंबई इंडियंस ने क्रिस्टन बीम्स के कोच बनने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।

MI के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में बीम्स ने कहा कि वह पहली बार कोच के रूप में मुंबई इंडियंस से जुड़ रही हैं। उन्होंने झूलन गोस्वामी का जिक्र करते हुए कहा कि जिनके खिलाफ उन्होंने खेला है, अब उन्हीं के साथ काम करना उनके लिए खास अनुभव है।

बीम्स ने कोच बनने के बाद जताई ख़ुशी

बीम्स ने आगे कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम ने लंबे समय से जीत की एक मजबूत पहचान बनाई है। खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल और एकता साफ दिखाई देती है। यह टीम किसी परिवार की तरह है और ऐसे माहौल का हिस्सा बनना हर कोई चाहता है। एक कोच के तौर पर भी वह ऐसी ही मजबूत और जीतने वाली टीम के साथ काम करना चाहती हैं।

ठीक रहा हैं बीम्स का प्रदर्शन

41 साल की क्रिस्टन बीम्स ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए कई बड़े टूर्नामेंट खेल चुकी हैं। उन्होंने 2017 वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों में तीसरा स्थान हासिल किया था। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में बीम्स ने एक टेस्ट, 30 वनडे और 18 टी20 मुकाबले खेले। इसके अलावा उन्होंने महिला बिग बैश लीग में भी 45 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम वनडे में 42 और टी20 इंटरनेशनल में 20 विकेट दर्ज हैं।

मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैंपियन हैं और उनकी निगाह इस बार भी खिताब जीतने में हैं। वो इस लीग की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। वो 3 में से 2 बार ट्रॉफी जीतने में सफल हुई थी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version