Saturday, June 13

इंग्लैंड ने साल 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। अब इस टूर्नामेंट को शुरू होने में कुछ दिन ही बाकी हैं और टीमों ने अपने दल का ऐलान करना शुरू कर दिया है। इस मल्टीनेशन इवेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है।

टीम इंडिया और श्रीलंका ने पहले ही अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया था और अब इस कड़ी में इंग्लैंड की टीम भी जुड़ गई है। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने किन खिलाड़ियों को टीम में चुना है।

हैरी ब्रूक को बनाया गया टी20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान

England Announced Squad For T20 World Cup 2026
England Announced Squad For T20 World Cup 2026

इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए हैरी ब्रूक को कप्तान बनाया है। उन्हें कुछ समय पहले ही व्हाइट बॉल की कप्तानी दी गई थी, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन औसत ही रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद जॉस बटलर ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। वे इस समय एशेज खेल रहे हैं और उनका अगला लक्ष्य अब छोटे फॉर्मेट के मल्टीनेशनल टूर्नामेंट पर है।

जोफ्रा आर्चर को भी किया गया टीम में शामिल

इंग्लैंड ने अपनी प्रोविजनल स्क्वाड में जोफ्रा आर्चर को भी जगह दी है। वे एशेज के चौथे टेस्ट मैच से पहले चोटिल हो गए थे और उन्हें पूरी सीरीज से बाहर कर दिया गया था। वे इस समय रिहैब कर रहे हैं।

वे पूरी तरह फिट नहीं हैं, उसके बाद भी उन्हें स्क्वाड में जगह दी गई है। इंग्लैंड मैनेजमेंट को उनके टी20 वर्ल्ड कप में फिट होने की पूरी उम्मीद है।

लियम लिविंगस्टोन को किया गया स्क्वाड से ड्रॉप

इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में कुछ बड़े फैसले भी लिए हैं। उन्होंने टीम का पिछले लंबे समय से परमानेंट हिस्सा रहने वाले लियम लिविंगस्टोन को स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया है।

लिविंगस्टोन का प्रदर्शन इंग्लैंड के लिए बीते कुछ समय में कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन अब वे फॉर्म में वापसी करते हुए दिख रहे हैं। आईएलटी20 में वे अपने बल्ले का जौहर दिखा रहे हैं। जिसके चलते उन्हें आईपीएल में 13.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है।

स्मिथ भी हुए बाहर, बैंटन को मिला मौका

वहीं युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। एशेज में उनकी फॉर्म काफी खराब है और अब तो वे कीपिंग में भी कुछ खास नहीं कर रहे हैं। उनका ड्रॉप होना काफी आश्चर्यजनक है क्योंकि इंग्लिश टीम एक साल से उन्हें ओपन से लेकर हर ऑर्डर में ट्राय करने में लगी हुई थी, लेकिन उनके रन नहीं आ रहे थे, इसलिए अब उन्होंने उनकी जगह पर टॉम बैंटन को चुना है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग और ल्यूक वुड।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version