Cristiano Ronaldo Net Worth: पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी और दुनिया के नंबर वन फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड कल्ब छोड़ दिया है। इससे पहले उन्होंने इस कल्ब के लिए 346 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 145 गोल दागे हैं। इसके अलावा उन्हें दुनिया का सबसे अमीर खिलाड़ी भी माना जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम रोनाल्डो की नेट वर्थ (Cristiano Ronaldo Net Worth) कितनी है और कहाँ-कहाँ से वह कमाई करते हैं इस पर भी एक नजर डालेंगे।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करियर पर एक नजर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म 5 फरवरी 1985 को पुर्तगाल मे हुआ था। पुर्तगाल के इस स्टार खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक 217 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम पर 135 गोल दर्ज हैं जो एक विश्व रिकॉर्ड है। रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने पहले भी कई बार कहा है कि उन्हें लगता है कि वह फुटबॉल के इतिहास में अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर उभरेंगे।
जब भी उनसे इस चर्चा के बारे में पूछा गया कि उनमें और लियोनेल मेस्सी में कौन सर्वश्रेष्ठ है तो उन्होंने हमेशा अर्जेंटीना के खिलाड़ी की प्रशंसा की लेकिन वह खुद को बेहतर बताने से भी पीछे नहीं हटे। इसके अलावा उन्होंने कई सारे ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिसे तोड़ पाना शायद ही किसी फुटबॉल प्लेयर के लिए आसान रहने वाला है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नेट वर्थ कितना है? | Cristiano Ronaldo Net Worth
फुटबॉल के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया मे सबसे फेमस फुटबॉल खिलाड़ी हैं। इन्होंने अपने फुटबॉल करियर में बहुत सारे में रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने खेल से ही बहुत सारे पैसे कमाए हैं साथ ही उनका नाम दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉल खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2024 तक, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कुल संपत्ति लगभग US$550 मिलियन से US$650 मिलियन है। रोनाल्डों के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां हैं। वहीं उनकी घर की कीमत लगभग 469 करोड़ रूपये बताई गई है। रोनाल्डो ने साल 2021 में अपनी गर्लफ्रेंड और बच्चों के लिए एक 336 करोड़ रुपये का होटल भी खरीदा था। वहीं वह एक प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं।
इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स
दुनिया के नंबर वन फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो के फैंस पूरी दुनिया में मौजूद हैं। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो को 40 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और साल 2020 में रोनाल्डो को 20 करोड़ लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे लेकिन दो सालों में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और अब उन्हें 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं।
इंस्टाग्राम पोस्ट से करोड़ों रुपये की करते हैं कमाई
क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले शख्स हैं। ऐसे में उन्हें इससे काफी फायदा भी होता है। दरअसल, रोनाल्डो इंस्टाग्राम के एक पोस्ट से लगभग 17 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह मैनचेस्टर यूनाईटेड द्वारा दी जाने वाली फीस से तीन गुना अधिक है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







