Monday, February 16

Durand Cup: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डूरंड कप 2024 का शुभारंभ कर दिया है। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का भी अनावरण किया। इन टूर्नामेंटों में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी शामिल हैं। भारत का यह फुटबॉल टूर्नामेंट एशिया का सबसे पुराना, जबकी दुनिया का पांचवां सबसे पुराना फुटबॉल का टूर्नामेंट है।

Draupadi Murmu inaugurated the Durand Cup trophy
image source : X

Durand Cup इस बार इस टूर्नामेंट का यह 133 वां सत्र 27 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह टूर्नामेंट चार शहरों में आयोजित होगा। इन शहरों में कोलकाता, असम में कोकराझार, मेघालय में शिलांग और झारखंड में जमशेदपुर शामिल है। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले इन चार शहरों में ही खेले जाएंगे।

Durand Cup राष्ट्रपति ने की भारतीय फुटबॉल ऊपर उठाने की बात :-

Durand Cup भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ” फुटबॉल पूरी दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल माना जाता है। क्यूंकि पेशेवर फुटबॉल के सभी खिलाड़ी खेल के मैदान में लोगों का मनोरंजन करते है। इस समय यूरो कप 2024 और कोपा अमेरिका कप 2024 चल रहा है। इन दोनों फुटबॉल के टूर्नामेंटों को दुनिया भर में देखा जा रहा है।

Draupadi Murmu
image source : X

Durand Cup तभी तो भारत के सभी खेलों के लिए काम करने वालों को भारत में खेल के उत्थान के लिए मिलकर काम करना चाहिए।” भारत की राष्ट्रपति ने देश की फुटबॉल परम्परा में डूरंड कप का काफी बड़ा योगदान रहा है। जिससे इस टूर्नामेंट का नाम इसके संस्थापक सर हेनरी मोर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया था। सर हेनरी 1884 से 1894 तक भारत के विदेश सचिव रहे।

Durand Cup राष्ट्रपति ने याद किया डूरंड कप टूर्नामेंट का इतिहास :-

Durand Cup भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साल 1988 में शिमला में पहली बार हुए इस टूर्नामेंट के बारे में बताते हुए कहा कि, ” यह भारत का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है और यह 135 साल से भी अधिक पुराना है। भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने 1950 में डूरंड कप विजेताओं को प्रेसिडेंट्स कप प्रदान किया था।”

Draupadi Murmu
image source : X

Durand Cup इस मुकाबले में टोटल 8 टीमें हिस्सा ले रही है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम और दूसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीम नॉकआउट चरण के लिए क्वालिफाई करेंगी। इस टूर्नामेंट में टूर्नामेंट में बांग्लादेश और भूटान की सेना की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में होगा।

Durand Cup राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेला बैडमिंटन :-

Durand Cup इस फुटबॉल के डूरंड कप के कार्यक्रम के बाद भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन स्थित बैडमिंटन कोर्ट में शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन में दो – दो हाथ आजमाए। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन की तरफ से दी गई।

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में खेला बैडमिंटन, राष्ट्रपति से मिली साइना को कड़ी टक्कर
image source : X

ये भी पढ़ें: कोपा अमेरिका 2024 में कोलंबिया ने उरुग्वे को 1-0 से हराया, अब फाइनल में अर्जेंटीना से होगा मुकबला

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version