Sunday, March 22
Durand Cup: डूरंड कप के 134वें सत्र की शुरुआत आगामी 23 जुलाई को कोलकाता के प्रतिष्ठित विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (सॉल्ट लेक स्टेडियम) में हो जाएगी। इस बार टूर्नामेंट के पहले मैच में इमामी ईस्ट बंगाल एफसी का सामना बेंगलुरु की साउथ यूनाइटेड एफसी (एसयूएफसी) से होगा। तब यह ग्रुप ए का मुकाबला होगा। इस मैच के साथ ही एक महीने तक चलने वाले इस रोमांचक टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी। इसमें कुल 43 मुकाबले खेले जाएंगे। इसका फाइनल मैच 23 अगस्त को खेला जाएगा।

छह ग्रुप में बंटा यह टूर्नामेंट :-

डूरंड कप टूर्नामेंट के ग्रुप और कार्यक्रम की घोषणा सोमवार को की गई। इस बार इस टूर्नामेंट में छह ग्रुप होंगे। इनमें प्रत्येक समूह में चार टीमें शामिल हैं। वहीं हर ग्रुप में छह मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार छह समूह विजेता और दो सर्वश्रेष्ठ उपविजेता टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी।
DURAND CUP
DURAND CUP
ये सभी क्वार्टर फाइनल मैच 16 और 17 अगस्त को खेले जाएंगे। इसके बाद सेमीफाइनल 19 और 20 अगस्त को होंगे। जबकि इसका फाइनल मैच 23 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर के स्थलों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।

कोलकाता में होंगे ग्रुप ए और बी के मैच :-

इस बार कोलकाता में ग्रुप ए और बी के सभी मैच खेले जाएंगे। वहीं इस बार ईस्ट बंगाल के ओपनर मैच के बाद इंडियन एयर फोर्स फुटबॉल टीम और आई-लीग क्लब नामधारी एफसी क्रमशः 27 और 30 जुलाई को एसयूएफसी के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेंगे। जबकि ग्रुप बी की शुरुआत 28 जुलाई को मोहम्मडन एससी और डायमंड हार्बर एफसी के मुकाबले से हो जाएगी। इनका मैच किशोर भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा।
Durand Cup 2025 Full Schedule
Durand Cup 2025 Full Schedule
इसके बाद फिर 31 जुलाई को इसी मैदान में आईएसएल चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट और मोहम्मडन एससी के बीच बहुप्रतीक्षित कोलकाता डर्बी में खेला जाएगा। इसके बाद बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स फुटबॉल टीम 1 अगस्त को डायमंड हार्बर के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इसके अलावा ग्रुप सी की शुरुआत जमशेदपुर में 24 जुलाई को होगी। यहां पर जमशेदपुर एफसी, नेपाल की त्रिभुवन आर्मी एफटी के खिलाफ जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलेगा। इसके बाद इंडियन आर्मी एफटी और 1 लद्दाख एफसी क्रमशः 29 जुलाई और 2 अगस्त को अपना पहला मुकाबला खेलेंगे।
DURAND CUP TROPHY
DURAND CUP TROPHY
इसके अलावा कोकराझार ग्रुप डी की मेज़बानी करेगा। इसमें आईएसएल क्लब पंजाब एफसी, असम की करबी आंगलोंग मॉर्निंग स्टार एफसी, स्थानीय बोड़ोलैंड एफसी और इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस एफटी (आईटीबीपी एफटी) शामिल हैं। जबकि आईटीबीपी और करबी आंगलोंग के बीच उद्घाटन मुकाबला 27 जुलाई को होगा। इसके अलावा बोड़ोलैंड एफसी 31 जुलाई को अपना पहला मैच खेलेगा। जबकि पंजाब एफसी 3 अगस्त को मैदान में उतरने वाला है। इसके अलावा ग्रुप ई की शुरुआत शिलांग में 26 जुलाई को होगी। जहां मेज़बान शिलांग लाजोंग एफसी का सामना फॉरेन सर्विसेस टीम से होगा।
Mohan Bagan SG Durand Cup 2025
Mohan Bagan SG Durand Cup 2025
इसके अलावा मौजूदा चैंपियन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी 2 अगस्त को फॉरेन सर्विसेस टीम के खिलाफ अपने खिताब की रक्षा शुरू करेगा। जबकि शिलांग डर्बी 29 जुलाई को लाजोंग और रंगदाजीद यूनाइटेड एफसी के बीच खेली जाएगी। इसके अलावा ग्रुप एफ की मेजबानी इंफाल करेगा। जहां पर 30 जुलाई को ट्राउ एफसी और नेरोका एफसी के बीच स्थानीय डर्बी से शुरुआत होगी। इसके बाद इंडियन नेवी एफटी और रियल कश्मीर एफसी 2 अगस्त को अपना अभियान शुरू करेंगे।
इसके अलावा अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबला 12 अगस्त को कोकराझार में बोड़ोलैंड एफसी और आईटीबीपी एफटी के बीच खेला जाएगा। वहीं इस बार आईएसएल क्लबों, प्रमुख सर्विसेज़ टीमों और क्षेत्रीय चहेते क्लबों की भागीदारी के साथ, 134वां इंडियनऑयल डूरंड कप न सिर्फ भारतीय फुटबॉल की विरासत का जश्न मनाएगा बल्कि देश भर की प्रतिभाओं को मंच देने का अवसर भी प्रदान करेगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version