Friday, March 20
Virat Kohli and Anushka Sharma at Wimbledon: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच विंबलडन देखने पहुंचे हैं। क्यूंकि इस समय पूरी दुनिया में टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन चैंपियनशिप 2025 का खूमार छाया हुआ है। वहीं इस टेनिस टूर्नामेंट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भी स्टैंड में देखा गया। इसके बाद उनका फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा विराट ने एक घंटे पहले नोवाक जोकोविच के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की है।

विंबलडन पहुंचे विराट कोहली :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी  विराट कोहली से पहले भी Wimbledon 2025 देखने दुनियाभर से कई बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची है, उनमें स्टार प्रियंका चोपड़ा, दिग्गज फुटबॉलर डेविड बैकहम और जॉन सीना भी शामिल रहे हैं। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ यहां पर पहुंचे हैं।
Virat and Anushka
Virat and Anushka
इस दौरान विराट और अनुष्का को विंबलडन में एक राउंड ऑफ 16 मैच का आनंद उठाते हुए यहां देखा गया है। इसमें नोवाक जोकोविच का मैच हुआ है। इसके अलावा विराट कोहली ने टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के लिए एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, “क्या मैच था। ग्लेडिएटर के लिए यह हमेशा की तरह ही था।”

लंदन में हैं विराट कोहली :-

Virat and Anushka with his Daughter
Virat and Anushka with his Daughter/Getty Images
भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच इस समय 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल जा रही है। लेकिन दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। क्योंकि इस समय उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस समय विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ अपना समय लंदन में बिता रहे हैं।

एजबेस्टन टेस्ट जीतने पर की थी टीम की जमकर तारीफ :-

indian test cricket team
indian test cricket team
एजबेस्टन टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की थी। इसके अलावा उन्होंने तब शुभमन गिल की बल्लेबाजी और उनकी कप्तानी की भी तारीफ की थी। इसी के साथ उन्होंने आकाश दीप और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी की भी जमकर तारीफ की थी। क्यूंकि इन दोनों भारतीय तेज गेंदबाजों ने एजबेस्टन टेस्ट में दोनों पारियों मे मिलाकर कुल 17 विकेट लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version