Friday, March 20
Akash Deep Net Worth: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने जिस तरह गेंदबाजी की थी वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। क्यूंकि इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी।
एजबेस्टन टेस्ट मैच में भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप कुल 10 विकेट लेकर अपनी टीम की ऐतिहासिक जीत के हीरो बने थे। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर इंग्लैंड की टीम की बल्लेबाजी ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था। इसके अलावा आइए जानते हैं कि आकाश दीप की नेट वर्थ कितनी है और वो कहां-कहां से कमाई करते हैं।

कितनी है आकाश दीप की नेटवर्थ :-

Akash Deep
Akash Deep
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप की कुल संपत्ति 30 से 40 करोड़ रुपये के बीच है। इस समय वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में C कैटेगरी में आते हैं और उन्हें बोर्ड से सलाना 1 करोड़ की सैलरी मिलती है। इसके अलावा उनको इंटरनेशनल मैच खेलने पर भी मैच फीस मिलती है। जबकि वह हर साल आईपीएल से भी मोटी कमाई करते हैं।

साल 2022 से IPL खेल रहे हैं आकाश दीप :-

Akash Deep
Akash Deep
भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप साल 2022 से आईपीएल खेल रहे हैं। वहीं IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में उनको विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। इस बीच वह तीन आईपीएल सीजन में RCB का हिस्सा रहे थे। लेकिन इसके बाद आईपीएल 2025 के सीजन में उनको लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम के साथ जोड़ लिया था।

कहां-कहां से कमाई करते हैं आकाश दीप :-

indian test cricket team
indian test cricket team
भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप सबसे ज्यादा कमाई आईपीएल और BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से करते हैं। इसके अलावा उनको घरेलू क्रिकेट टीम एसोसिएशन ऑफ बंगाल से भी सालाना सैलरी मिलती है। वहीं कुछ ब्रांड का एंडोर्समेंट से भी आकाश दीप कमाई करते हैं। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि आकाश दीप बिहार के रोहतास जिले से एक साधारण परिवार से आते हैं। इसके बावजूद भी उन्होंने क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी और आज करोड़ों की कमाई करते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version