Thursday, June 18

Euro Cup 2024 :- यूरो कप 2024 में पुर्तगाल और स्‍लोवेनिया के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस खेले गए मुकाबले में कोई भी टीम अपने निर्धारित समय में गोल नहीं कर पाई थी। इसके बाद मिले एक्स्ट्रा टाइम में भी दोनों का स्कोर 0-0 रहा। लेकिन इस मुकाबले में पेनल्‍टी शूटआउट में पुर्तगाल ने 3-0 से जीत दर्ज करते हुए अब क्‍वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Euro Cup 2024 हालांकि इस मुकाबले में पुर्तगाल के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो के पास एक बड़ा मौका था , लेकिन वो तब पेनल्टी चूक गए। इस मुकाबले में जब रोनाल्डो इस पेनल्टी से चूक गए तो यह स्टार खिलाडी काफी निराश दिखाई दिए। लेकिन फिर भी जब इस मुकाबले में शूटआउट से मैच का नतीजा निकालने की बात आई तो उन्होंने ही अपनी टीम के लिए पेनल्टी पर सबसे पहले गोल किया और पुर्तगाल की टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

christiano ronaldo missed the penalty against slovenia
image source : X

Euro Cup 2024 वहीं इसके बाद पुर्तगाल के गोलकीपर डिएगो कोस्टा ने इस मुकाबले में लगातार तीन गोल बचाए। जिसके चलते हुए पुर्तगाल ने इस मुकाबले में स्लोवेनिया पर 3-0 से जीत हासिल की। इस मुकाबले में जीत के साथ ही पुर्तगाल की टीम ने अब यूरो कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब इस टूर्नामेंट में पुर्तगाल का अगले दौर में सामना फ्रांस की टीम के साथ होने वाला है। फ्रांस की टीम ने अपने मुकाबले में बेल्जियम को 1-0 से हराया था।

Euro Cup 2024 ग्रुप 16 के इस मुकाबले में पुर्तगाल के लिए जीत के हीरो गोलकीपर डिएगो कोस्टा रहे। क्यूंकि उन्होंने इस मुकाबले में स्लोवेनिया के खिलाड़ी जोसिप इलिसिक, जुरे बाल्कोवेक और बेंजामिन वर्बिक की लगातार तीन पेनल्टी शॉट को रोका और पुर्तगाल को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं इस मुकाबले में पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो, ब्रूनो फर्नांडीस और बर्नार्डो सिल्वा ने अपनी टीम के लिए पेनल्टी को गोल में बदला। जिसके चलते हुए पुर्तगाल की टीम इस मुकाबले में पेनल्टी के द्वारा 3-0 से जीतने में सफल हुई।

Euro Cup 2024 इस मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में अच्छा खेल दिखाने के अलावा भी गोलकीपर कोस्टा ने इस मुकाबले के एक्स्ट्रा टाइम में भी एक महत्वपूर्ण गोल रोका था। तभी तो मैच के बाद पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने कोस्टा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कोस्टा की तारीफ करते हुए कहा कि, ” कोस्टा हमारा सीक्रेट हथियार है। इस रोमांचक मुकाबले में कोस्टा ने अपनी असली ताकत दिखाई है।” उनसे पहले इस मुकाबले में पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो के पास विजयी गोल करने का एक अच्छा मौका था पर इस बार स्लोवेनियाई गोलकीपर ने उनकी इस पेनल्टी को रोक दिया और अपनी टीम का बचाव किया।

christiano ronaldo missed the penalty
image source : X

Euro Cup 2024 इस मुकाबले में जब कप्तान रोनाल्डो पेनल्टी से गोल करने से चूक गए तो वह काफी हताश नजर आये और भावुक हो कर रोने लगे। लेकिन तभी पुर्तगाल के टीम साथियों और स्टाफ ने उनको सांत्वना देते हुए संभाला। इस मुकाबले में तभी पुर्तगाल के प्रशंसकों ने अपनी टीम के कप्तान का समर्थन करने के लिए विवा रोनाल्डो का नारा भी लगाया। तभी तो रोनाल्डो ने मुकाबले के बाद कहा कि, ” इस मुकाबले ने मुझको दुखी होने के साथ ही खुश होने का मौका भी दिया। यह फुटबॉल का खेल है। इसको आप समझ नहीं सकते हो , इस मुकाबले में मेरे पास मैच को तय करने का मौका था , लेकिन मैं इससे चूक गया था। तभी तो मैं उस पल काफी ज्यादा भावुक हो गया था।

Euro Cup 2024 इसके बाद रोनाल्डो ने अपने आसूं पोंछे और खेल को खेलना जारी रखा। जब इस खेल का नतीजा पेनल्टी से होना तय हुआ तो अपनी टीम के लिए सबसे पहले वो ही पेनल्टी पर गोल करने के लिए आये और उन्होंने सबसे पहले गोल करते हुए अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

Euro Cup 2024 रोनाल्डो ने अपने पूरे फुटबॉल करियर में कितनी पेनल्टी की मिस :-

Euro Cup 2024 इस समय क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के दिग्गज फुटबॉल के खिलाड़ियों में से एक है। पुर्तगाल के इस स्टार फुटबॉल खिलाड़ी का करियर लगभग 22 साल का रहा है। लेकिन इस मुकाबले में रोनाल्डो से स्लोवेनिया के खिलाफ खेलते हुए एक पेनल्टी भी मिस हो गई थी। जिसके चलते हुए वो इस मुकाबले में फूट – फूट कर रोने लग गए थे। लेकिन बाद में उन्होंने पेनल्टी के जरिये ही अपनी टीम के लिए सबसे पहले गोल किया था।

Euro Cup 2024 फुटबॉल खेलते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अभी तक 194 पेनल्टी में अपना हाथ आजमाया है। इन 194 पेनल्टी में से रोनाल्डो ने अभी तक 164 पेनल्टी में गोल करने में सफल हुए है। जबकि इन 194 पेनल्टी में से 30 में उनको निराशा हाथ लगी है। अभी तक इस दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी ने अपने पूरे फुटबॉल करियर में 30 बार पेनल्टी पर गोल करने से चुके है। इसी बीच रोनाल्डो का इन पेनल्टी में गोल करने का प्रतिशत भी 84.5 % का रहा है। अब इस मुकाबले में जीत से साथ ही पुर्तगाल को अपनाअगला मुकाबला फ्रांस के साथ खेलना है।

ये भी पढ़ें: 3 दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों की जोड़ियाँ जिन्होंने एक साथ लिया संन्यास

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version