Thursday, February 12

EURO CUP 2024: हर चार साल में आयोजित होने वाले फुटबॉल के इस दूसरे मशहूर टूर्नामेंट का आयोजन पिछले 3 साल पहले 2021 में हुआ था। उस समय कोविड के कारण इस टूर्नामेंट को टालकर 2021 में आयोजित किया गया था। यूरो कप 2021 के फाइनल में इटली ने इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। यूरो कप 2024 टूर्नामेंट का आगाज 14 जून से शुरू हो रहा है।  इस टूर्नामेंट में कितनी टीमें भाग ले रही हैं और कहाँ-कहाँ मुकाबले खेले जायंगे। इन सब की जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से देखने को मिलेंगी।

EURO CUP 2024: यूरो कप में पैसों की बरसात, जानें क्यों इन टीमों को भी मिलेगा मोटी रकम ?
EURO CUP 2024: यूरो कप में पैसों की बरसात, जानें क्यों इन टीमों को भी मिलेगा मोटी रकम ?

EURO CUP 2024: फैंस का रहेगा जलवा 

EURO CUP 2024: मौजूदा वक्त में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 ने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा हुआ है। ऐसे में बहुत सारे ऐसे क्रिकेट और फुटबॉल फैंस होंगे जो दोनों में ही इंटरेस्ट रखते होंगे। अब फैंस के लिए मजा आने वाला हैं क्यूंकि इनका समय क्रिकेट और फुटबॉल के बीच बीतने वाला है।

यूरो कप टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है, लगभग सभी टीमें इस मेगा इवेंट में धमाल मचाने को तैयार हैं। फीफा वर्ल्ड कप के बाद सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूर्नामेंट यूरो कप को माना जाता है जिसके लिए दुनिया भर के फैंस इस टूर्नामेंट को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं।

EURO CUP 2024: यूरो कप में पैसों की बरसात, जानें क्यों इन टीमों को भी मिलेगा मोटी रकम ?
EURO CUP 2024: यूरो कप में पैसों की बरसात, जानें क्यों इन टीमों को भी मिलेगा मोटी रकम ?

EURO CUP 2024: मुकाबले और वेन्यू 

EURO CUP 2024: यूरो कप का आयोजन जर्मनी में हो रहा है और इस बार टूर्नामेंट 14 जून ( भारतीय समयानुसार 15 जून) से शुरू होगा और 14 जुलाई (15 जुलाई IST ) तक चलेगा। मेजबान जर्मनी के 10 अलग-अलग शहरों में कुल 51 मैच खेले जाएंगे। वेन्यू की बात करें तो म्यूनिख, बर्लिंग, डार्टमंड, लाइपजिग,स्टटगार्ड और हैम्बर्ग  जैसे मशहुर शहरों को इसमे जगह मिली है।

EURO CUP 2024: क्या है यूरो कप 2024 का फ़ॉर्मेट ? 

EURO CUP 2024: यूरो कप में पैसों की बरसात, जानें क्यों इन टीमों को भी मिलेगा मोटी रकम ?
EURO CUP 2024: यूरो कप में पैसों की बरसात, जानें क्यों इन टीमों को भी मिलेगा मोटी रकम ?

EURO CUP 2024: इस बार यूरो कप टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 टीमों के कुल 6 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक टीम से 2-2 टीमें प्री-कवार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। इनके अलावा तीसरे स्थान पर रहने वाली टॉप 4 टीमों को भी इसमे एंट्री मिलेगी और बाद में 8 टीमें कवार्टर फ़ाइनल में पहुंचेंगी। इन प्रक्रियाओं को पार करने वाली टीमें सेमी-फाइनल और फाइनल मुकाबले खेलेंगी। बता दें कि यूरो कप 2024 का फाइनल मुकाबला बर्लिंग में खेला जाएगा। 

EURO CUP 2024: इस बार यूरो कप में भरेगी सबकी झोली

EURO CUP 2024: यूरो कप में पैसों की बरसात, जानें क्यों इन टीमों को भी मिलेगा मोटी रकम ?
EURO CUP 2024: यूरो कप में पैसों की बरसात, जानें क्यों इन टीमों को भी मिलेगा मोटी रकम ?

EURO CUP 2024:  बात करें इस बार यूरो कप 2024 के इनामी राशि की तो फाइनल जीतने से लेकर हर एक टीम को अब की बार भर-भर के पैसा मिलने वाला है। जाहिर तौर पर टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को तो पैसा मिलेगा ही लेकिन इस बार सिर्फ उसी टीम की झोली नही भरेगी बल्कि बाकी के 23 टीमों को भी तगड़ा पैसा मिलने वाले हैं।

सबसे मजे की बात तो यह है कि अगर कोई टीम एक भी मैच नही जीतती है तो भी उसे फाइनल विजेता से भी ज्यादा पैसा मिलने वाला है। जी हाँ सही सुना आपने, इस बार टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं टीमों के लिए कुल इनामी धनराशि के रूप में 9.25 मिलियन यूरो यानि करीब 83 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीँ फाइनल विजेता टीम को 8 मिलियन करीब 72 करोड़ रुपये मिलेंगे । 

EURO CUP 2024: यूरो कप में पैसों की बरसात, जानें क्यों इन टीमों को भी मिलेगा मोटी रकम ?
EURO CUP 2024: यूरो कप में पैसों की बरसात, जानें क्यों इन टीमों को भी मिलेगा मोटी रकम ?

  • इस धनराशि को पाने के लिए एक प्रकिया रखा गया है दरअसल, प्राईज मनी को इस बार हर राउंड के हिसाब से बांटा गया है, जो इस प्रकार से है —
  • ग्रुप स्टेज मैच – 1 मिलियन यूरो प्रति मैच (8.97 करोड़) 
  • ग्रुप स्टेज मैच ड्रा – 5,00,000,यूरो ( 4.48 करोड़ )
  • प्री क्वार्टरफाइनल क्वालीफाई – 1.5 मिलियन यूरो ( 13.45)
  •  क्वार्टरफाइनल क्वालीफाई – 2.5 मिलियन यूरो ( 22.43 करोड़ )
  • सेमी फाइनल  क्वालीफाई- 4 मिलियन यूरो ( 35.88 करोड़ )
  • रनरअप -5 मिलियन यूरो ( 44.86 )
  • विनर – 8 मिलियन यूरो (72 करोड़ )

यह भी पढ़ें:-Euro 2024: जानिए यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप का पिछला संस्करण किस टीम ने जीता था ?

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version