Fabian Hürzeler: Fabian Becomes the Youngest Manager in Premier League History
फेबियन हर्जेलर (Fabian Hürzeler) एक पेशेवर फ़ुटबाल प्रबंधक और कोच हैं। मौजूदा वक्त में अपनी कम उम्र के चलते वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जर्मन कोच फेबियन कोचिंग स्टाइल नही बल्कि अपनी कम उम्र के कारण चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। 31 साल 173 दिन के फेबियन, प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे युवा स्थाई मैनेजर हैं। वे ब्राइटन क्लब को कोचिंग दे रहे हैं।
कौन हैं फेबियन हर्जेलर (Fabian Hürzeler)

फेबियन हर्जेलर (Fabian Hürzeler) एक पेशेवर फुटबाल प्रबंधक और इंग्लैंड के टॉप फुटबॉल लीग के पहले मैनेजर हैं, जो इस लीग के शुरू होने के बाद जन्मे थे। प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 1992 से हुई थी। जबकि फेबियन का जन्म 26 फरवरी 1993 को हुआ था। वे अपनी टीम ब्राइटन के मिडफील्डर जेम्स मिलनेर से उम्र में 7 साल छोटे हैं। फेबियन की कोचिंग में ब्राइटन ने एवर्तन को उसके मैदान पर 3-0 से चित किया था।
10 वर्ष की आयु में ही सोच लिया था क्या बनना है
अमेरिका के ह्यूस्टन में डेंटिस्ट पैरेंट्स के घर जन्मे फेबियन के पिता स्विस और माँ जर्मन मूल की हैं। जब वे दो साल के थे, तो उनका परिवार जर्मनी वापस चला गया। म्यूनिख में उनका पालन पोषण किया गया।

उन्होंने 10 साल के उम्र में ही वे बायर्न म्यूनिख एकेडमी में अपना एडमिशन करा लिया था। वहा पर रहने से उन्हें अगले 10 वर्षों में यह आभास हो गया था कि वह एक पेशेवर फुटबॉलर नही बन सकते।
23 की उम्र में कोचिंग करियर शुरू किया था
फेबियन ने अपने 23 साल की उम्र में ही उन्होंने मैनेजमेंट में अपनी पहली छलांग लगाई और 5वें डिविजन क्लब एफसी पिपिंसरीड में खिलाड़ी कोच के रूप में शामिल हुए।
फेबियन जोर देकर कहते हैं कि उनके पास कोचिंग में उनसे उम्र में बड़े कई अन्य लोगों की तुलना में अधिक अनुभव है। उन्होंने अप्रैल 2023 में सिर्फ 30 साल की उम्र में अपना यू एफा प्रो लाइसेंस हासिल किया था। वे कोचिंग में उरुग्वे के मार्सेलो बिल्सा और मैंचेस्टर सिटी के पेप गुआर्डिंओला को आदर्श मानते हैं।
29 साल की उम्र में सेकंड टियर लीग के कोच बने
फेबियन हर्जेलर (Fabian Hürzeler) जर्मनी की सेकेंड टियर लीग के भी सबसे यूवा कोच थे। जब उन्हें साल 2022 में 29 वर्ष की उम्र में सेंटपॉली द्वारा नियुक्त किया गया था।

तब उन्होंने क्लब को रेलिगेसन जोन से बाहर निकाला और पिछले सीजन में जर्मनी की टॉप टियर लीग बुंदेसलिगा में प्रमोशन दिलाया। इसके बाद ब्राइटन के मालिक टोनी ब्लूम का ध्यान उन पर गया और वे इस इंग्लिश क्लब से जुड़ गये।
क्लब को मानते हैं परिवार
फेबियन हर्लेजर (Fabian Hürzeler) क्लब को ही अपना परिवार मानते हैं और क्लब से आधिकारिक रूप से जुड़ने से पहले उन्होंने पूरे नॉन-फुटबॉल स्टॉप के नाम सीखे और जब उनसे मिले तो उनके नाम से पुकारा।

वे सभी के लिए कुकीज और कैंडी लेकर गये थे। कठिन ट्रेनिंग सेशन के बाद उन्होंने मौज मस्ती के लिए हैंड टेनिस की शुरुआत की। इससे उनका खिलाड़ियों के साथ मजबूत रिश्ता बन गया।
यह भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की नई क्रश विराट कोहली के साथ लेना चाहती हैं तस्वीर

