Xara Jetly: New Zealand’s Beautiful Female Player Xara Jetly Revealed Her Dream, Wants to Take a Picture With Virat Kohli
महिलाओं के बीच विराट कोहली (Virat Kohli) की लोकप्रियता किसी से छुपी नही है। दो बच्चों के पिता होने के बाद भी विराट का चार्म आज भी बरकरार है। न्यूजीलैंड की एक महिला क्रिकेटर ने तो अपनी चाहत स्पष्ट करते हुए कोहली के साथ इंस्टाग्राम फोटो की ख्वाहिश जाहिर की है
न केवल प्रशंसक बल्कि दूसरे देशों के कई आधुनिक क्रिकेटर भी विराट कोहली से काफी प्रेरित हैं, जिन्होंने अपने जूनून और कभी न हार मानने वाले रवैये से खेल को फिर से परिभाषित किया है। यह फिर से साबित हुआ जब न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट जारा जेटली ने करिश्माई भारतीय बल्लेबाज के साथ एक तस्वीर लेने के अपने सपने का खुलासा किया।
विराट को गेंदबाजी करना चाहती हैं जारा
जेटली जिन्होंने अभी तक अपना इंटरनेशनल डेब्यू नही किया है, हाल ही में एक पॉडकास्ट में वह दिखाई दीं। जहां पर उन्होंने कोहली के लिए अपनी प्रशंसा का खुलासा किया। 22 वर्षीय ऑफ स्पिनर से पुरुष और महिला क्रिकेट से एक एक बल्लेबाज का नाम बताने के लिए कहा गया, जिसका वह सामना करना चाहेंगी।

जेटली से फाइन लेग्स – द क्रिकेट पॉडकास्ट पर एक सह-होस्ट ने पूछा,”अगर आपको किसी दो क्रिकेटरों को गेंदबाजी करनी हो तो आप किसे गेंदबाजी करना चाहेंगे। न्यूजीलैंड के घरेलु क्रिकेट में वेलिंगटन ब्लेज का प्रतिनिधित्व करने वाली यूवा गेंदबाज ने पुरुष क्रिकेट से विराट कोहली को चुनने में कोई कसर नही छोड़ी। हालांकि, उन्हें महिला क्रिकेट से कोई पसंदीदा खिलाड़ी याद नही आया।

जारा जेटली (Xara Jetly) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ एक फोटो लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कारना चाहती हैं उन्होंने कहा यदि मै विराट के साथ एक फोटो क्लिक करके अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पाई तो यह मेरा सौभाग्य है। उन्होंने यह भी कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही बुनियादी बात है और मै गेंदबाजी करुँगी महिलाओं का खेल थोड़ा कठिन है लेकिन मै विराट कोहली को गेंदबाजी करना चाहती हूँ।
महिला सुपर स्मैश के पिछले संस्करण में किया था कमाल का प्रदर्शन
जारा जेटली (Xara Jetly) वेलिंगटन ब्लेज टीम की एक प्रमुख सदस्य थीं, जिसने महिला सुपर स्मैश के पिछले संस्करण में जीत हासिल की थी। उन्होंने आकलैंड के ईडन पार्क में अंतिम मैच में कैंटरबरी को एक रन (DLS) के अनुसार से हराया था। टूर्नामेंट में अपने 10 प्रदर्शनों में, जेटली ने 5.59 की असाधारण इकॉनोमी दर से नौ विकेट लिए थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार
वनडे प्रतियोगिता में, जारा जेटली (Xara Jetly) की टीम वेलिंगटन ब्लेज उपविजेता रही। जेटली ने इस दौरान अपने 11 मुकाबलों में 4 की कम इकॉनमी रेट से 17 विकेट चटकाए।
घरेलु क्रिकेट में अपनी निरंतरता के बावजूद अभी तक उन्हें न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम में शामिल नही किया गया है। इसी बीच विराट कोहली को आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में देखा गया था, जहां पर भारतीय टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें:- IPL के बाद अब BBL में दिखाएंगे जलवा, इंटरनेशनल क्रिकेट को कह चुकें हैं अलविदा

