Friday, February 20

इंडियन सुपर लीग 2024 (ISL 2024) में एफसी गोवा और मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब (FC Goa vs Mohammedan SC) के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ हुआ। इस मुकाबले के बाद एफसी गोवा के कोच मनेलो मार्केज़ (Manelo Marquez) ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने इस मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया।

बता दें कि, एलेक्सिस गोमेज़ ने मोहम्मडन एससी के लिए पेनल्टी के ज़रिए स्कोरिंग की शुरुआत की थी, जिससे घरेलू टीम तीन प्वॉइंट हासिल करने की मज़बूत स्थिति में आ गई थी। हालाँकि, आर्मंडो सादिकु के आखिरी समय में किए गए गोल ने इस मुकाबले को ड्रॉ कराया, जिसके चलते एफसी गोवा हार से बच गई।

हमारी टीम थकी हुई लग रही थी या शायद मेरी ही गलती थी: मनेलो मार्केज़

FC Goa Coach Manelo Marquez Gave A Big Statement After Draw Against Mohammedan SC ISL 2024
FC Goa Coach Manelo Marquez Gave A Big Statement After Draw Against Mohammedan SC ISL 2024

एफसी गोवा और मोहम्मडन एफसी दोनों टीमों ने ISL 2024 में में पहला अंक प्राप्त किया, लेकिन एफसी गोवा लगातार दूसरी हार से बचकर खुद को भाग्यशाली मान सकती है, क्योंकि इस मुकाबले में मोहम्मडन एससी ने गोल स्कोर करने के कई मौके बनाए और उन्हें काफी परेशान भी किया। इस मैच में अपने टीम के खराब प्रदर्शन पर बात करते हुए मनेलो मार्केज़ ने अपना विचार रखा।

मार्केज़ ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा:

खास तौर से मानसिक तौर पर हम अच्छे दौर से नहीं गुजर रहे हैं। यहाँ शारीरिक या तकनीकी तौर पर कोई समस्या नहीं है, क्योंकि हम जानते हैं कि हमारे पास किस तरह के खिलाड़ी हैं। लेकिन टीम थकी हुई लग रही है। यहां तक ​​कि कुछ मौकों पर हमें नहीं पता था कि क्या करना है। शायद मुझे भी नहीं पता, शायद मैं लाइनअप और सब्सटीट्यूशन के मामले में गलत था। यह पता लगाने की बात नहीं है कि कौन दोषी है। सकारात्मक बात यह है कि हम इस तरह से खेल रहे हैं। हमें इंजरी टाइम में एक प्वॉइंट मिला, जिसके बारे में मुझे यकीन नहीं है कि हम इसके हकदार भी थे।

FC Goa Coach Manelo Marquez Gave A Big Statement After Draw Against Mohammedan SC ISL 2024
FC Goa Coach Manelo Marquez Gave A Big Statement After Draw Against Mohammedan SC ISL 2024

गौरतलब हो कि, मोहम्मडन एससी ने नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में हार के बाद आईएसएल में अपना पहला प्वॉइंट हासिल किया। उन्होंने पहले मुकाबले की तरह दूसरे मुकाबले में भी विपक्षी टीम को काफी परेशान किया। हालांकि, ब्लैक एंड व्हाइट ब्रिगेड ने अब तक अपने दो मैचों में केवल दो गोल किए हैं। मार्केज़ ने मोहम्मडन एससी के प्रदर्शन पर भी अपना विचार रखा।

मोहम्मडन एससी के बारे में अपने विचार साझा करते हुए मार्केज़ ने कहा:

पिछले दिन की तरह [आज भी] उन्होंने अच्छा खेल खेला। मुझे लगता है कि वे अभी भी इस शारीरिक समस्या से निपट रहे हैं, क्योंकि प्री-सीज़न छोटा था या वह शायद पिछले सीज़न की शुरुआत में पंजाब एफसी जैसी ही स्थिति में थे। वे अभी भी आईएसएल के अनुकूल होने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने दो गेम खेले हैं और दोनों गेम में इंजरी टाइम में अंक गंवाए हैं।

मुझे लगता है कि उनके समर्थक इस टीम पर गर्व कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने बहुत अच्छा खेला। उनके पास खिलाड़ियों में निरंतरता के साथ एक स्पष्ट शैली है। यह हमारे लिए बहुत कठिन गेम था। यह सिर्फ इसलिए नहीं कि, हम बुरे दौर से गुज़र रहे हैं, बल्कि इसका श्रेय मोहम्मडन एससी को भी जाता है।

बता दें कि, मोहम्मडन एससी ने एफसी गोवा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एलेक्सिस गोमेज़ और फ्रैंका को मैदान में उतारा था और दोनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए पहला गोल भी दागा। ब्राज़ीलियाई फॉरवर्ड फ्रैंका खासतौर से एफसी गोवा के डिफेंस के लिए खतरा बने रहे और लगातार गोलकीपर लक्ष्मीकांत कट्टीमनी को चुनौती देते रहे और बाद में उन्होंने पेनल्टी हासिल की, जिसके चलते गोमेज़ ने गोल दागा और इस सीजन अपनी टीम के लिए गोल का खाता खोला।

मोहम्मडन एफसी के पास हैं कई अच्छे खिलाड़ी: Manelo Marquez

FC Goa Coach Manelo Marquez Gave A Big Statement After Draw Against Mohammedan SC ISL 2024
FC Goa Coach Manelo Marquez Gave A Big Statement After Draw Against Mohammedan SC ISL 2024

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब भारतीय फुटबॉल टीम और एफसी गोवा के हेड कोच मनेलो मार्केज़ से पूछा गया कि क्या गोमेज़ और फ्रैंका के रिप्लेसमेंट से फाइनल स्कोर में कोई अंतर आया, तो उन्होंने मोहम्मडन एससी की जमकर तारीफ की।

मनेलो ने कहा:

उनके (मोहम्मडन एससी के) पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं। सिर्फ़ ये दो (फ्रैंका और गोमेज़) विदेशी ही नहीं, बल्कि उनके पास काफी अच्छे भारतीय खिलाड़ी भी हैं। विंगर और लेफ्ट फ़ुटर बिकाश (सांगोलसेम सिंह) मुझे बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है। कासिमोव ने भी शानदार खेल दिखाया। मेरी राय में वह मैदान पर सबसे अच्छा खिलाड़ी था।

उन्हें नियंत्रित करना मुश्किल था। दोनों बैक (फुलबैक) मजबूत और तेज हैं। मुझे लगता है कि मोहम्मडन एससी की टीम अच्छी है। दूसरे दिन नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी के कोच जुआन पेड्रो बेनाली ने कमोबेश यही कहा कि बहुत ज्यादा टीमें मोहम्मडन एससी को उसके घर पर नहीं हरा पाएंगी और मैं इस मामले में उनसे सहमत हूँ।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा जानकारी पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइन्स्टाग्रामट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version