Monday, February 2

FIFA (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) की स्थापना आज से लगभग 120 साल पहले बेल्जियम, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड की राष्ट्रीय टीमों के बीच खेले जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों की देख रेख के लिए की गई थी।

यह तो आप बखूबी जानते होंगे कि फीफा समय-समय पर कई बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट्स जैसे फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, फीफा वर्ल्ड कप, फीफा क्लब वर्ल्ड कप, इत्यादि का आयोजन करता है। इसके अलावा, दुनिया भर के देशों के फुटबॉल संघ इसके अंतर्गत आते हैं और इनके द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार काम करते हैं।

FIFA की स्थापना कब हुई थी ?

FIFA
FIFA

20वीं सदी की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की बढ़ती लोकप्रियता के साथ एसोसिएशन फ़ुटबॉल की देखरेख के लिए एक सिस्टम की आवश्यकता दिखने लगी थी। इसीलिए, फ़ेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) की स्थापना हुई।

फीफा की स्थापना 21 मई 1904 को पेरिस के रुए सेंट होनोर 229 में यूनियन डेस सोसाइटीज फ्रांसेइस डे स्पोर्ट्स एथलेटिक्स (USFSA) के मुख्यालय के पीछे की ओर की गई थी। शुरुआत में बेल्जियम, डेनमार्क, फ्रांस, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रीय फुटबॉल संघ इसके सदस्य थे।

यह भी पढ़ें: इस साल हुई थी फीफा की शुरुआत, जानिए पूरा इतिहास

बता दें कि, उस समय स्पेन का प्रतिनिधित्व मैड्रिड फुटबॉल क्लब द्वारा किया जाता था, क्योंकि 1913 से पहले रॉयल स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन की स्थापना नहीं की गई थी। जब 1913 में इस फेडरेशन की स्थापना हुई, तब वह FIFA का आधिकारिक सदस्य बनी।

FIFA की स्थापना किसने की थी?

FIFA की स्थापना एक 28 साल की उम्र के एक फ्रेंच जर्नलिस्ट रॉबर्ट गुएरिन द्वारा की गई थी और वह फीफा के पहले अध्यक्ष भी थे। 23 मई 1904 को गुएरिन को उद्घाटन फीफा कांग्रेस में अध्यक्ष चुना गया और दो साल तक अपने पद पर रहे।

ले माटिन न्यूज़पेपर के पत्रकार रॉबर्ट गुएरिन (Robert Guérin) एथलेटिक स्पोर्ट्स सोसाइटीज के संघ के फुटबॉल विभाग के सचिव के रूप में फुटबॉल में सक्रिय रूप से शामिल थे। उन्होंने फीफा के फाउंडेशन एक्ट पर हस्ताक्षर करने और पहले फीफा क़ानूनों के समझौते के लिए पेरिस में पहले सात सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाया था।

FIFA के बारे में कुछ अहम जानकारी

वर्तमान समय में 211 राष्ट्रीय फुटबॉल संघ FIFA के सदस्य हैं। फीफा का सदस्य होने के लिए किसी भी राष्ट्रीय फुटबॉल संघ को क्षेत्रीय फुटबॉल संघों का सदस्य होना जरुरी है। वर्तमान समय में कुल छह क्षेत्रीय संघ फीफा के अंतर्गत आते हैं – CAF (अफ्रीका), AFC (एशिया और ऑस्ट्रेलिया), UEFA (यूरोप), CONCACAF (उत्तरी और मध्य अमेरिका और कैरिबियन), OFC (ओशिनिया) और CONMEBOL (दक्षिण अमेरिका)।

फीफा का मुख्य उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल का विकास करना, सभी के लिए आसानी से फुटबॉल तक पहुँच प्रदान करना और फेयरप्ले की वकालत करना है। इसके अलावा, यह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल के प्रमुख टूर्नामेंट भी आयोजित कराना और उसे बढ़ावा देना है। FIFA द्वारा ही फुटबॉल वर्ल्ड कप और महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन कराया जाता है।

Argentina FIFA World Cup 2022
Argentina – FIFA World Cup 2022 Champion

हालाँकि, FIFA अकेले ही फुटबॉल के नियमों को निर्धारित नहीं करता है। यह करने की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल एसोसिएशन बोर्ड (IFAB) की है, जिसका फीफा सदस्य है। यह सभी फीफा प्रतियोगिताओं में नियमों को लागू करता है। सभी फीफा टूर्नामेंट स्पॉन्सरशिप के जरिए अपना राजस्व बनाते हैं।

साल 2022 तक फीफा का कुल राजस्व 5.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक था। उन्होंने 1.2 बिलियन डॉलर की नेट पॉजिटिव और 3.9 बिलियन डॉलर से अधिक के कैश रिजर्व के साथ 2019-2022 का चक्र समाप्त किया गया।

फुटबॉल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version