Wednesday, March 11

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है और इस बार रिकॉर्ड 48 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।

फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट FIFA वर्ल्ड कप 2026 11 जून से शुरू होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होगा। पहली बार वर्ल्ड कप में 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे यह टूर्नामेंट इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण बन जाएगा।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेक्सिको सिटी के एस्टादियो एज़्टेका स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में होगा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 104 मैच खेले जाएंगे।

कब से शुरू होगा FIFA वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून 2026 को होगी। इस दिन मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके साथ ही टूर्नामेंट का ग्रुप स्टेज शुरू हो जाएगा, जो 27 जून तक चलेगा।

ग्रुप स्टेज के बाद नॉकआउट मुकाबले शुरू होंगे, जिनमें राउंड ऑफ 32, राउंड ऑफ 16, क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल खेले जाएंगे। इसके बाद 19 जुलाई को फाइनल के साथ टूर्नामेंट का समापन होगा।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल

11 जून

  • मेक्सिको vs दक्षिण अफ्रीका
  • दक्षिण कोरिया vs यूईएफए पाथ डी विजेता

12 जून

  • कनाडा vs यूईएफए पाथ ए विजेता
  • यूएसए vs पराग्वे

13 जून

  • कतर vs स्विट्जरलैंड
  • ब्राजील vs मोरक्को
  • हैती vs स्कॉटलैंड
  • ऑस्ट्रेलिया vs यूईएफए पाथ सी विजेता

14 जून

  • जर्मनी vs कुराकाओ
  • नीदरलैंड्स vs जापान
  • आइवरी कोस्ट vs इक्वाडोर
  • यूईएफए पाथ बी विजेता vs ट्यूनीशिया

15 जून

  • स्पेन vs केप वर्डे
  • बेल्जियम vs मिस्र
  • सऊदी अरब vs उरुग्वे
  • ईरान vs न्यूजीलैंड

16 जून

  • फ्रांस vs सेनेगल
  • आईसी पाथ 2 विजेता vs नॉर्वे
  • अर्जेंटीना vs अल्जीरिया
  • ऑस्ट्रिया vs जॉर्डन

17 जून

  • पुर्तगाल vs आईसी पाथ 1 विजेता
  • इंग्लैंड vs क्रोएशिया
    घाना vs पनामा
  • उज्बेकिस्तान vs कोलंबिया

18 जून

  • यूईएफए पाथ डी विजेता vs दक्षिण अफ्रीका
  • स्विट्जरलैंड vs यूईएफए पाथ ए विजेता
    कनाडा vs कतर
  • मेक्सिको vs दक्षिण कोरिया

19 जून

  • यूएसए vs ऑस्ट्रेलिया
  • स्कॉटलैंड vs मोरक्को
  • ब्राजील vs हैती
  • यूईएफए पाथ सी विजेता vs पराग्वे

20 जून

  • नीदरलैंड्स vs यूईएफए पाथ बी विजेता
  • जर्मनी vs आइवरी कोस्ट
  • इक्वाडोर vs कुराकाओ
  • ट्यूनीशिया vs जापान

21 जून

  • स्पेन vs सऊदी अरब
  • बेल्जियम vs ईरान
  • उरुग्वे vs केप वर्डे
  • न्यूजीलैंड vs मिस्र

22 जून

  • अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रिया
  • फ्रांस vs आईसी पाथ 2 विजेता
  • नॉर्वे vs सेनेगल
  • जॉर्डन vs अल्जीरिया

23 जून

  • पुर्तगाल vs उज्बेकिस्तान
  • इंग्लैंड vs घाना
  • पनामा vs क्रोएशिया
  • कोलंबिया vs आईसी पाथ 1 विजेता

24 जून

  • स्विट्जरलैंड vs कनाडा
  • यूईएफए पाथ ए विजेता vs कतर
  • मोरक्को vs हैती
  • स्कॉटलैंड vs ब्राजील

25 जून

  • कुराकाओ vs आइवरी कोस्ट
  • इक्वाडोर vs जर्मनी
  • ट्यूनीशिया vs नीदरलैंड्स
  • जापान vs यूईएफए पाथ बी विजेता

26 जून

  • नॉर्वे vs फ्रांस
  • सेनेगल vs आईसी पाथ 2 विजेता
  • केप वर्डे vs सऊदी अरब
  • उरुग्वे vs स्पेन

27 जून

  • पनामा vs इंग्लैंड
  • क्रोएशिया vs घाना
  • कोलंबिया vs पुर्तगाल
  • अल्जीरिया vs ऑस्ट्रिया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 नॉकआउट स्टेज का पूरा शेड्यूल

राउंड ऑफ 32: 29 जून से 3 जुलाई

राउंड ऑफ 16: 4 जुलाई से 7 जुलाई

क्वार्टरफाइनल: 9 जुलाई से 11 जुलाई

सेमीफाइनल: 14 जुलाई और 15 जुलाई

थर्ड प्लेस मैच: 18 जुलाई

फाइनल: 19 जुलाई

फुटबॉल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version