Thursday, February 26

What is the Ballon dOr Award?: यदि आप फुटबॉल फैन हैं तो आपने बैलोन डी’ओर अवार्ड का नाम जरूर सुना होगा। फ्रांस में मिलने वाल यह अवार्ड फुटबॉल जगत के सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित अवार्ड में से एक है। लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे कई दिग्गज कई बार यह अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं। हालाँकि, बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि,बैलोन डी’ओर अवार्ड के लिए विजेता को कैसे से चुना जाता है?’

बैलन डी’ओर अवार्ड अक्सर आउटफील्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों को ही दिया जाता है, क्योंकि पिछले लगभग 68 सालों के इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही बार किसी गोलकीपर को यह अवार्ड मिला था। दरअसल, एक गोलकीपर भले ही अपनी टीम की जीत में अहम् भूमिका निभाता है, लेकिन उसे वैसा श्रेय नहीं मिल पाता है, जैसा कि एक आउटफील्ड प्लेयर को मिलता है। यदि आप बैलन डी’ओर अवार्ड विजेताओं की सूची देखें, तो यहाँ भी कुछ वैसा ही देखने को मिलता है। आइए, सबसे पहले यह जानते हैं कि, बैलन डी’ओर अवार्ड क्या है?

बैलन डी’ओर अवार्ड क्या है? | What is the Ballon d’Or Award?

What is the Ballon dOr Award?
What is the Ballon dOr Award?

‘बैलन डी’ओर’ (गोल्डन बॉल) वर्ल्ड फुटबॉल और सॉकर का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। हर साल फुटबॉल जगत में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। साल 1956 में फ्रांस फुटबॉल पत्रिका द्वारा इस अवार्ड की शुरुआत की गई थी। हालाँकि, शुरुआत में सिर्फ पुरूष खिलाड़ियों को ही यह अवार्ड दिया जाता था, लेकिन साल 2018 से महिला खिलाड़ियों के लिए भी बैलन डी’ओर अवार्ड देना शुरू किया गया। आब आइए जानते हैं कि, बैलोन डी’ओर अवार्ड के लिए विजेता को कैसे से चुना जाता है?’

बैलोन डी’ओर अवार्ड के लिए विजेता को कैसे चुना जाता है? | How is the winner of the Ballon dOr Award chosen?

How is the winner of the Ballon dOr Award chosen?
How is the winner of the Ballon dOr Award chosen?

बैलन डी’ओर अवार्ड के लिए खिलाड़ियों को वोटिंग प्रक्रिया के माध्यम से चुना जाता है। इस अवार्ड के लिए टॉप 30 फीफा देशों के 100 सबसे सम्मानित पत्रकारों की एक समिति बनाई गई है, जो जूरी का काम करती है। शुरुआत में 30 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है और जूरी के प्रत्येक सदस्यों को दिया जाता है, जिनका काम उस लिस्ट में से टॉप 5 खिलाड़ियों का चयन करना होता है। उनके चयन को तय करने के लिए तीन मानदंडों का उपयोग किया जाता है – पिछले सीज़न का व्यक्तिगत और सामूहिक प्रदर्शन, खिलाड़ी की क्लास और उनका अब तक का करियर।

जब जूरी के अलग-अलग मेम्बर शॉर्टलिस्ट किए गए 30 खिलाड़ियों में से अपने टॉप 5 खिलाड़ियों का चुनाव कर लेते हैं, तो उसमें से विजेता का निर्णय एक अंक प्रणाली के माध्यम से किया जाता है। इसके तहत, हर एक सदस्य के चयन में पहले स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 6 अंक, दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 5 अंक, तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 4 अंक, चौथे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 3 अंक और पांचवें स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 2 अंक दिए जाते हैं।

इसके बाद, सभी 100 सदस्यों द्वारा दी गए नामों पर मिले अंकों को एक साथ जोड़ा जाता है और उसमें सबसे अधिक अंक पाने वाले खिलाड़ी को विजेता घोषित किया जाता है।

What is the Ballon dOr Award? How is the winner of the Ballon dOr Award chosen?
Lionel Messi With His All Seven Ballon dOr Awards

सबसे ज्यादा बार बैलन डी’ओर अवार्ड जीतने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version