Thursday, February 26

Most Sixes in Calendar Year: टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes in Calendar Year) मारने का रिकॉर्ड आज से 10 साल पुराना है। क्यूंकि इस साल यह रिकॉर्ड खतरे में है। यह रिकॉर्ड अब बहुत ही जल्द टूट भी सकता है। न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम के नाम अभी एक साल में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes in Calendar Year) मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। क्यूंकि उन्होंने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट में 33 छक्के लगाए थे।

test cricket
iimage source : X

अपने पूरे क्रिकेट करियर के दौरान वह दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक थे। काफी समय पहले टेस्ट क्रिकेट में छक्के मारना पाप समझा जाता था। लेकिन अब धीरे – धीरे समय बदलता जा रहा है। तभी तो अब सभी बल्लेबाज मौका मिलते ही टेस्ट क्रिकेट में भी छक्का लगा देते है। जब से यह टी 20 फॉर्मेट शुरू हुआ है तब से इस टेस्ट फॉर्मेट के क्रिकेट पर भी काफी असर पड़ा है।

पहले के समय में कुछ ही बल्लेबाज तेजी से रन बनाते थे। लेकिन इस मौजूदा समय में टेस्ट में भी सभी बल्लेबाज आसानी से 4-5 की रनरेट से रन बना रहे है। वहीं आज हम आपको टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे है।

Most Sixes in Calendar Year एडम गिलक्रिस्ट :- 22 छक्के​ :-

Adam Gilchrist
image source : X

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम पांचवें नंबर पर आता है। ऑस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करता था। वह काफी विस्फोटक तरीके से खेलते थे। तभी तो किसी भी बल्लेबाजों के लिए उनको रोक पाना काफी मुश्किल होता था। उन्होंने साल 2005 के दौरान टेस्ट में कुल 22 छक्के मारे थे।

Most Sixes in Calendar Year वीरेंद्र सहवाग :- 22 छक्के​ :-

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम चौथे नंबर पर आता है। वह भारत के लिए टेस्ट में भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी करते थे।

Virender Sehwag
image source : X

यह भारतीय बल्लेबाज भी काफी विस्फोटक तरीके से बल्लेबाजी करता था। तभी तो उन्होंने टेस्ट में भी 80 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए है। इस क्रिकेट के खेल में सहवाग कभी फॉर्मेट देखकर बैटिंग नहीं करते थे। क्यूंकि टेस्ट में दो तिहरे शतक मार चुके सहवाग ने साल 2008 में इस फॉर्मेट में 22 छक्के मारे थे।

Most Sixes in Calendar Year ​बेन स्टोक्स :- 26 छक्के​ :-

Ben Stokes
image source : X

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इंग्लैंड के वर्तमान कप्तान बेन स्टोक्स तीसरे नंबर पर आते है। इंग्लैंड का यह कप्तान भी मध्यक्रम में बल्लेबाजी करता है। इसके अलावा वह एक तेज गेंदबाज भी है। इसके अलावा इस इंग्लिश बल्लेबाज को साल 2022 में इंग्लैंड की टीम की कप्तानी मिली थी। उन्होंने साल 2022 में ही टेस्ट में 26 छक्के मारे थे।

Most Sixes in Calendar Year यशस्वी जायसवाल :- 26 छक्के :-

Yashasvi Jaiswal
image source : X

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दूसरे नंबर पर आते है। यशस्वी जायसवाल ने इसी साल 2024 में ही टेस्ट क्रिकेट के फॉर्मेट में 26 छक्के मारे हैं। तभी तो इस युवा सलामी बल्लेबाज जायसवाल के पास मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भी है। भारत को अभी इस साल 9 टेस्ट मैच और खेलने है।

Most Sixes in Calendar Year ब्रेंडन मैकुलम :- 33 छक्के​ :-

Brendon McCullum
image source : X

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज और पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम पहले नंबर पर आते है। यह कीवी बल्लेबाज काफी विस्फोटक तरीके से बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे। तभी तो उन्होंने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट में कुल 33 छक्के मारे थे। अपने पूरे क्रिकेट करियर के दौरान मैकुलम दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में एक थे।

ये भी पढ़ें: आईसीसी के अगस्त महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने दुनिथ वेलालागे और हर्षिता समरविक्रमा

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version