Thursday, February 26

ICC Month Award: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोमवार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के अवॉर्ड का एलान कर दिया है। इस बार अगस्त महीने (ICC Month Award) में क्रिकेट में इस अवॉर्ड के लिए श्रीलंका के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। तभी तो अब श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दुनिथ वेलालागे और हर्षिता समरविक्रमा को अगस्त महीने (ICC Month Award) का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।

Dunith Velalage
image source : X

वेलालागे ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। जबकि हर्षिता ने आयरलैंड दौरे पर काफी प्रभावित किया था। वहीं इससे पहले केवल एक बार ही किसी महीने में एक ही देश के दोनों पुरुष और महिला खिलाड़ियों को महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था। क्यूंकि इससे पहले जून के महीने में भारत के क्रिकेट खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

ICC Month Award वेलालागे ने महाराज और सील्स को पछाड़ा :-

इस बार श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दुनिथ वेलालागे ने दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स को पछाड़कर यह पुरस्कार (ICC Month Award) जीता है। श्रीलंका के इस स्टार ऑलराउंडर ने भारत के खिलाफ श्रीलंका के 2-0 से सीरीज जीतने के दौरान प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ज भी जीता था। इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने तब नाबाद 67, 39 और दो रन की पारियां भी खेली थी।

Dunith Velalage
image source : X

जबकि तीसरे मुकाबले में उन्होंने 27 रन देकर पांच विकेट सहित सीरीज में कुल सात विकेट भी लिए थे। इसके अलावा यह पुरस्कार पांचवीं बार श्रीलंका के पुरुष क्रिकेट को मिला है। उनसे पहले एंजेलो मैथ्यूज (मई 2022), प्रबाथ जयसूर्या (जुलाई 2022), वानिंदु हसरंगा (जून 2023) और कामिंदु मेंडिस (मार्च 2024) यह पुरस्कार जीत चुके हैं।

ICC Month Award हर्षिता समरविक्रमा ने की थी आतिशी बल्लेबाजी :-

Harshitha Samarawickrama
image source : X

वहीं दूसरी तरफ महिला पुरस्कार (ICC Month Award) की दौड़ में हर्षिता समरविक्रमा ने ओर्ला प्रेंडरगास्ट और गैबी लुईस की आयरलैंड खिलाड़ियों की जोड़ी को पछाड़ा है। इसके अलावा इस आयरलैंड के दौरे पर हर्षिता वनडे में शतक जड़ने वाली श्रीलंका की सिर्फ तीसरी महिला क्रिकेटर भी बनी है।

Harshitha Samarawickrama
image source : X

श्रीलंका की बाएं हाथ की महिला बल्लेबाज हर्षिता ने दो टी20 मुकाबलों में 169.66 के स्ट्राइक रेट से कुल 151 रन बनाए है। इन खेले गए दो मुकाबलों के पहले मैच में उनकी 45 गेंद में नाबाद 86 रन की मैच विजयी पारी भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने बेलफास्ट में तीन वनडे मैचों में 82.69 के स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए थे। जिसमें उनके द्वारा दूसरे मैच में 105 रन की पारी भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: साक्षी मलिक, अमन सहरावत और गीता फोगाट ने की कुश्ती चैंपियंस सुपर लीग की घोषणा, WFI से नहीं मिला समर्थन

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version