Serie A football tournament: सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में इंटर मिलान ने क्रेमोनेस को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हरा दिया है। इसके अलावा लॉटेरो मार्टिनेज इंटर मिलान की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों के सूची में शीर्ष पांच में भी पहुंच गए हैं।
इंटर मिलान ने क्रेमोनेस को हराया :-
सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में मशहूर फुटबॉल क्लब इंटर मिलान ने अपने खिलाड़ी लॉटेरो मार्टिनेज के गोल चलते क्रेमोनेस को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हरा दिया है। वहीं अब इस जीत के चलते हुए इंटर मिलान, एसी मिलान, गत चैंपियन नेपोली और रोमा के समान 12 अंक हो गए हैं।

इसके अलावा यह इंटर मिलान की सभी प्रतियोगिताओं में लगातार पांचवीं जीत भी है। इसके अलावा मार्टिनेज इंटर मिलान की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पांच में भी पहुंच गए हैं। वहीं उनके नाम पर अब इंटर मिलान की ओर से सभी प्रतियोगिताओं में कुल 158 गोल भी हो गए हैं।

इसके चलते हुए वह अब मशहूर फुटबॉल क्लब इंटर मिलान की तरफ से सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर भी पहुंच गए हैं। इसके अलावा ग्युसेप मीजा इंटर मिलान की तरफ से सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं। क्यूंकि उन्होंने इस क्लब की तरफ से कुल 284 गोल किए हैं।

जबकि इस स्टार खिलाड़ी के बाद एलेसांद्रो एल्बोवेली (209), रॉबर्टो बोनिनसेगना (171) और सांद्रो मेजोला (161) का नंबर आता है। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में कोमो और अटलांटा का मैच 1-1 से बराबरी पर छूटा है। वहीं लाजियो और टोरिनो ने भी अपना मैच 3-3 से ड्रॉ खेला है। इसके अलावा लीस ने पार्मा को 1-0 से हरा दिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







