China Open: अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी अमांडा अनीसीमोवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। अमेरिकी स्टार टेनिस खिलाड़ी ने बीते रविवार को खेले गए फाइनल मैच में लिंडा नोस्कोवा को 6-0, 2-6, 6-2 से हरा दिया था। इसके चलते हुए उन्होंने हार्ड कोर्ट इंडोर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।

अमांडा अनीसीमोवा ने जीता चीन ओपन का खिताब :-

अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी अमांडा अनीसीमोवा ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। इसके चलते हुए उन्होने बीते रविवार को फाइनल मैच में लिंडा नोस्कोवा को 6-0, 2-6, 6-2 से हरा दिया था।

Amanda Anisimova
Amanda Anisimova

इसके अलावा उन्होंने इस हार्ड कोर्ट इंडोर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं इससे पहले सेमीफाइनल मैच में अपने ही देश की साथी महिला खिलाड़ी कोको गॉफ को शिकस्त देने वाली अनीसीमोवा ने इस अहम मैच में शानदार बैकहैंड विनर के साथ मैच खत्म किया था। इसके अलावा यह चीन ओपन में उनका पहला खिताब भी है।

Amanda Anisimova
Amanda Anisimova

जबकि इस खिताबी मैच में इस 20 साल की टेनिस खिलाड़ी नोस्कोवा ने तीसरी वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन एक घंटे 46 मिनट तक चले इस खिताबी मुकाबले के आखिरी क्षणों में उन पर थकान हावी होने लगी थी। जबकि स्टार अमेरिकी खिलाड़ी अनीसीमोवा इस साल यूएस ओपन और विंबलडन दोनों की उपविजेता भी रहीं थी।

Amanda Anisimova
Amanda Anisimova

इसके चलते हुए वह अब विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर भी पहुंच गई हैं। जबकि इस सत्र में यह उनका दूसरा डब्ल्यूटीए 1000 खिताब भी है। इसके अलावा साल 2009 में नोस्कोवा डब्ल्यूटीए 1000 प्रारूप की शुरुआत के बाद से फाइनल में पहुंचने वाली चेक गणराज्य की सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गईं हैं। वहीं आने वाले समय में उनको स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी के रूप में भी देखा जा रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version