Wednesday, February 11

BFI Cup: विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मुक्केबाज भारत की महिला मुक्केबाज मंजू रानी ने बीएफआई कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और स्टार भारतीय पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल ने पुरुषों के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।

भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन :-

भारत की स्टार महिला मुक्केबाज और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंजू रानी ने बीते रविवार को बीएफआई कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जबकि उनके अलावा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और स्टार पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल ने पुरुषों के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Manju Rani
Manju Rani

इसके अलावा मंजू रानी ने अपने मैच में हरियाणा की माही सिवाच को 5-0 से हराया है। जबकि पंघाल ने अपनी टीम के उस्मान अंसारी के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत दर्ज की है। वहीं अब पंघाल के साथ-साथ सेमीफाइनल में सेना के ही एस. विश्वनाथ और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

Amit Panghal
Amit Panghal

इसके चलते हुए विश्वनाथ ने अपने मैच में तमिलनाडु के सी. लुकास को और हुसामुद्दीन ने सेना के एम. हेन्थोई सिंह को 5-0 से करारी हार दी है। इसके अलावा विश्व युवा चैंपियन अंकुशिता बोरो ने भी हिमाचल प्रदेश की श्रेतीमा ठाकुर को 5-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Manju Rani
Manju Rani

इसके अलावा पूर्व युवा विश्व चैंपियन अरुंधति चौधरी ने दीपिका के खिलाफ 5-0 की एकतरफा जीत दर्ज करके शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं अन्य मैच में हरियाणा की प्रिया ने दिल्ली की ज्योति को 5-0 से हराया है। जबकि विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता परवीन हुड्डा ने मध्य प्रदेश की माही लामा को 5-0 के फैसले से हराकर खिताबी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version