Sunday, February 1

फ्रेंच फुटबॉलर और सीरी ए क्लब जुवेंटस (Juventus) के मिडफील्डर पॉल पोग्बा (Paul Pogba) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। हाल ही में डोपिंग टेस्ट में फेल होने के बाद 18 महीनों का बैन झेल रहे पोग्बा को उनका क्लब भी बड़ा झटका देने की सोच रहा है।

दरअसल, पोग्बा पर पहले 4 सालों का बैन लगाया गया था, लेकिन बाद में उसकी अवधि घटाकर 18 महीने कर दी गई। इसीलिए, अब वह मार्च 2025 से पहले मैदान पर वापसी नहीं कर सकेंगे। इसके चलते, जुवेंटस को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

जल्द ही पॉल पोग्बा के अनुबंध समाप्ति की घोषणा कर सकता है जुवेंटस

Paul Pogba Juventus
Paul Pogba

ला गज़ेटा डेलो स्पोर्ट के अनुसार, नवंबर में अंतर्राष्ट्रीय अवकाश समाप्त होने से पहले जुवेंटस द्वारा पॉल पोग्बा के अनुबंध की समाप्ति की घोषणा करने की उम्मीद है। स्काई स्पोर्ट्स यूके ने पिछले सप्ताह बताया था कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत अगले चरण में है।

गज़ेटा की रिपोर्ट की माने तो, जुवेंटस की घोषणा जल्द ही होने वाली है और अगले सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय अवकाश के बाद सीरी ए के दोबारा शुरू होने से पहले इसकी पुष्टि होने की उम्मीद है।

बता दें कि, पिछले महीने डोपिंग टेस्ट में फेल होने के बाद पॉल पोग्बा (Paul Pogba) को 18 महीने के लिए बैन कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि फ्रांसीसी मिडफील्डर मार्च 2025 में वापसी कर कर सकते हैं।

Juventus के साथ बने रहने के लिए तैयार हैं Paul Pogba

Paul Pogba Juventus
Paul Pogba

पूर्व मैनचेस्टर यूनाइटेड मिडफील्डर पोग्बा ने कहा है कि, वह जुवेंटस के साथ बने रहने के लिए तैयार हैं, लेकिन क्लब का विचार इससे अलग है और उसने कुछ सप्ताह पहले ही उनके साथ अनुबंध समाप्त करने के लिए बातचीत शुरू कर दी थी।

थियागो मोट्टा और क्रिस्टियानो गियुंटोली ने यह साफ़ कहा है कि, पोग्बा क्लब की योजना का हिस्सा नहीं थे, इसलिए दोनों पार्टियां जल्द ही अलग हो जाएंगी। पोग्बा 2022 में मैनचेस्टर यूनाइटेड से फ्री ट्रांसफर पर जुवेंटस (Juventus) लौटे थे। एलियांज स्टेडियम में उनका अनुबंध जून 2026 में समाप्त हो रहा है, लेकिन जल्द ही इस अनुबंध के समाप्त होने की उम्मीद है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version