Wednesday, February 18

Khelo India Youth Games 2025: बिहार के भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का ऐतिहासिक आगाज हो गया है। इसके चलते हुए इस बार बिहार के बेगूसराय जिले को फुटबॉल मैच की मेजबानी मिली है। इन मैचों के लिए सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। इसके अलावा बिहार इन खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी पहली बार ही कर रहा है।

आज खेला जाएगा पहला फुटबॉल मैच :-

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में आज 5 मई को पहला फुटबॉल मैच यमुना भगत खेल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच झारखंड की महिला टीम और राजस्थान की महिला टीम के बीच खेला जाएगा। तभी तो इस बार खेलो इंडिया को खास बनाने के लिए बेगूसराय जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है।

women football match
women football match

इसके चलते हुए यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा से लेकर बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम तक जगह- जगह होर्डिंग, फ्लेक्स, बैनर, दीवारों पर पेंटिंग और सड़कों पर रंग बिरंगे प्रचार किए गए हैं। इसके अलावा खेलो इंडिया को खास बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रचार रथ पूरे जिले में घूम रहा है। इसके चलते हुए अब पूरा बेगूसराय फुटबॉल के रंग में रंग गया है।

5 से 15 मई तक होंगे फुटबॉल मैच :-

बिहार राज्य के बेगूसराय जिले में 5 मई से 15 मई तक फुटबॉल मैचों का आयोजन किया जा रहा है। इसके चलते हुए इस टूर्नामेंट में देश भर से आई 16 टीमें हिस्सा ले लेने वाली हैं। सभी फुटबॉल खिलाड़ी इस बार पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेंगे और चैंपियन बनने के लिए मेहनत करेंगे।

Mansukh Mandaviya
Mansukh Mandaviya

वहीं इन मैचों को देखने के लिए जिला प्रशासन ने दो स्टेडियमों में दर्शकों के बैठने की अच्छी व्यवस्था की है। तभी तो यहां आए लोग आराम से बैठकर खेल का आनंद ले सकेंगे और खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ा सकेंगे। इन मैचों को देखने के लिए इस बार कोई टिकट भी नहीं लगेगा, यह बिल्कुल फ्री होगी।

इन होटलों में ठहरेंगी टीमें :-

बेगुसराय जिला प्रशासन द्वारा सभी खिलड़ियों एवं सपोर्ट स्टॉफ के लिए जिले के सात अच्छे होटलों में व्यवस्था की गई है। इसके चलते हुए तथास्तु होटल एंड बैंकेट हॉल बरौनी में दिल्ली, चंडीगढ़, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल की पुरूष टीम रूकेगी। होटल देवी दरबार में बिहार एवं झारखंड की पुरूष टीम ,होटल केडीएम पैलेस में मिजोरम की पुरूष टीम एवं होटल सम्राट में मेघालय की पुरूष टीम रूकेगी।

Jharkhand women football team
Jharkhand women football team

इसके अलावा महिलाओं की टीम के लिए युवराज डीलक्स जीरोमाईल बरौनी होटल में व्यवस्था की गई है। जहां पर मणिपुर, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु की टीम रुकने वाली है। जबकि बिहार की महिला टीम के लिए सरोजगी गार्डेन होटल एंड रेस्टुरेंट सुशील नगर सिंघौल में व्यवस्था की गई है। इस बार सभी राज्यों के महिला एवं पुरूष टीम के खिलाड़ी लगभग पहुंच चुके हैं। इन सभी को जिला प्रशासन द्वारा उनके लिए चिन्हित होटलों में सुरक्षा के साथ पहुंचाया जा रहा है।

A और B ग्रुप में बंटी टीमें :-

इस बार बेगुसराय जिला प्रशासन ने महिला फुटबॉल टीमों को दो ग्रुप में बांटा है। इनमें इस बार कुल 8 टीमें हैं। इसके अलावा पुरुष फुटबॉल टीमों को भी दो ग्रुप में बांटा गया है। महिलाओं और पुरुषों के दोनों ग्रुप इस प्रकार हैं। इसके अलावा सभी मैच का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

महिला ग्रुप A में झारखंड, तमिलनाडु, राजस्थान और बिहार हैं ।

ग्रुप B में आंध्र प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर और दिल्ली हैं ।

पुरुष टीमों को भी दो ग्रुप में बांटा गया है।

पुरुष ग्रुप A में ओडिशा, मेघालय, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ हैं ।

ग्रुप B में बिहार, दिल्ली, मिजोरम और झारखंड हैं ।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version