Tuesday, February 17

Women’s Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम को 1-0 से हरा दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच यह तीसरा मैच भी पर्थ हॉकी स्टेडियम पर ही खेला गया था। इस मैच में खेलते हुए भारत के लिए उनकी स्ट्राइकर नवनीत कौर ने खेल के 21वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल किया। उनका यह गोल ही मैच के अंत में निर्णायक भी साबित हुआ।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया :-

Indian women hockey team
Indian women hockey team

भारतीय महिला हॉकी टीम ने बीते रविवार रात को ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम को तीसरे मैच में 1-0 से हरा दिया। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने अपने इस दौरे पर एकमात्र जीत के साथ अपने अभियान को भी समाप्त किया। वहीं पर्थ हॉकी स्टेडियम पर खेले गए मैच में भारत के लिए स्ट्राइकर नवनीत कौर ने 21वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा, जो मैच के अंत में निर्णायक भी साबित हुआ। उनके इस गोल के चलते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को भी हरा दिया।

Navneet Kaur
Navneet Kaur

इससे पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 3-5 और 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इसके बाद फिर भारतीय टीम को एक मई और तीन मई को ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम के खिलाफ भी क्रमशः 0-2 और 2-3 से हार मिली थी। इसके बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अपने पांचवें और अंतिम मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलते हुए जीत हासिल की। इस अंतिम मैच के पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपना दबदबा बनाया। जिसके चलते हुए उन्होंने दो पेनल्टी कॉर्नर प्राप्त किए।

Indian women hockey team
Indian women hockey team

लेकिन भारतीय टीम के मजबूत डिफेंस ने उनको गोल करने से रोक दिया। इसके बाद फिर दूसरे क्वार्टर में छह मिनट बाद भारतीय टीम की उपकप्तान नवनीत कौर के मैदानी गोल के चलते भारत ने खेल में बढ़त हासिल की। वहीं इससे पहले नवनीत ने बीते शनिवार को भारत की 2-3 की हार में भी गोल किया था। इसके बाद तीसरे हाफ में दोनों टीमें गोल करने के लिए काफी बेताब थीं। लेकिन भारत ने संयम बनाए रखा और बढ़त का सफलतापूर्वक बचाव किया। इसके बाद फिर खेल के अंतिम क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक महत्वपूर्ण पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन इसको भी वह गोल में नहीं बदल पाई।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version