फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी इन दिनों भारत दौरे पर हैं। वो 3 दिनों के अपने GOAT Tour Of India पर आये हुए हैं। करीब 14 साल बाद भारत पहुंचे अर्जेंटीनी फुटबॉलर शनिवार सुबह कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। उनके साथ उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद थे।

तीनों खिलाड़ी रात करीब 2:30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। सुबह 11 बजे मेसी ने अपने 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी शामिल हुए।

साल्ट लेक स्टेडियम में मचा बवाल

Lionel Messi GOAT Tour Of India
Lionel Messi GOAT Tour Of India

हालांकि, सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी की यह छोटी सी यात्रा अव्यवस्था की वजह से परेशानी में बदल गई। हजारों प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ी को नजदीक से देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन अर्जेंटीनी कप्तान की झलक ठीक से न मिलने पर कुछ फैंस नाराज हो गए। गुस्से में लोगों ने सुरक्षा नियमों को तोड़ते हुए मैदान में घुसने की कोशिश की, जिससे हालात बिगड़ गए।

जैसे ही मेसी मैदान में आए, स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो गई। अफरा-तफरी के कारण कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा और लियोनेल को सिर्फ 22 मिनट के भीतर ही स्टेडियम छोड़ना पड़ा। इस अव्यवस्था की वजह से वहां मौजूद अभिनेता शाहरुख खान, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी दिग्गज फुटबॉलर से मुलाकात नहीं कर पाई।

इवेंट मैनेजर सताद्रु दत्ता को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

स्थिति इतनी खराब हो गई कि आयोजकों और सुरक्षाकर्मियों को मेसी को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। बताया गया कि लियोनेल को देखने के लिए लोगों ने 4,500 से 10,000 रुपये तक के टिकट खरीदे थे। निराश फैंस ने बोतलें फेंकी और कुछ जगहों पर सीटें भी तोड़ दीं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दरअसल यह समस्या इसलिए भी कढ़ी हुई। क्योंकि लोग मेसी की झलक नहीं पा सकें। लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने में लगाई थी लेकिन वो उसमें सफल नहीं हुए जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ गया।

मेसी को फ्रेंडली फूटबाल मैच भी खेलना था लेकिन कुछ भी संभव नहीं हो सकें और उन्हें आनन फानन में वहां से निकलना पड़ा। इतनी ख़राब व्यवस्था के कारण कोलकता पुलिस ने इवेंट मैनेजर सताद्रु दत्ता को गिरफ़्तार कर लिया हैं और उन्होंने लोगों के टिकट के पैसे भी रेफ्रेंड करने का वादा किया हैं। अब वो हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं जहाँ शाम 7 बजे वहां पर फ्रेंडली मैच खेला जायेगा।

लियोनल मेसी के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल

13 दिसंबर – कोलकाता

रात 1:30 बजे: लियोनेल मेसी कोलकाता पहुंचेंगे।

सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक: एक खास मिलन समारोह आयोजित होगा।

सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक: मेसी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

सुबह 11:15 से 11:25 बजे तक: मेसी युवा भारती (साल्ट लेक स्टेडियम) पहुंचेंगे।

दोपहर 12:00 बजे: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सौरव गांगुली साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचेंगे।

दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक: दोस्ताना फुटबॉल मैच, सम्मान समारोह और बातचीत होगी।

दोपहर 2:00 बजे: मेसी हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

13 दिसंबर – हैदराबाद

शाम 7:00 बजे: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लियोनेल मेसी के साथ 7 बनाम 7 फुटबॉल मैच खेला जाएगा।
मैच के बाद संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा।

14 दिसंबर – मुंबई

दोपहर 3:30 बजे: मेसी क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में होने वाले पैडल कप में हिस्सा लेंगे।

शाम 4:00 बजे: एक सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच खेला जाएगा।

शाम 5:00 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में कार्यक्रम होगा, जिसके बाद चैरिटी फैशन शो आयोजित किया जाएगा।

15 दिसंबर – नई दिल्ली

लियोनेल मेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

दोपहर 1:30 बजे: अरुण जेटली स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम होगा, जहां मिनर्वा एकेडमी के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version