Friday, February 13

Lionel Messi Record:  24 जून 1987 को अर्जेंटीना के रोसारियो में एक बच्चे का जन्म हुआ था। उस समय यह कोई नही जानत था कि एक दिन फुटबॉल की दुनिया में यह लड़का अपनी छाप छोड़ेगा और अपनी कलात्मक खेल कुशलता से दुनिया पर राज करने लगेगा। जी हां हम बात कर रहे हैं।

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी की, इनका जन्मदिन भी इसी महीने की 24 तारीख यानि की 24 जून को था। मेसी ने अपने फुटबॉल करियर में सब कुछ जीत लिया है।

कोई ऐसी ट्रोफ़ी या अवार्ड नही बचा जो उनके पास न हो। इसी कड़ी में आइये जानते हैं मेसी के द्वारा बनाए गये कुछ खास रिकार्ड्स के बारें में जिसे जानकर आपके दिल को ठंढक जरुर मिलेगी। 

Lionel Messi Record: एक क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल 

Lionel Messi Record: जनिएं लियोनेल मेसी के वों 5 रिकार्ड्स, जिन्हें तोड़ पाना शायद किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नही
                                 Lionel Messi Record

अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी के नाम एक क्लब में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज है। मेसी ने फुटबॉल की दुनिया में अपना जीवन सौंप दिया। मेसी ने बार्सिलोना के लिए खेलते हुए 672 गोल दागे हैं और यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे आने वाले समय में शायद ही कोई फुटबॉल खिलाड़ी तोड़ पाए।  

Lionel Messi Record: यूएफा चैंपियन शिप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड

Lionel Messi Record: जनिएं लियोनेल मेसी के वों 5 रिकार्ड्स, जिन्हें तोड़ पाना शायद किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नही
                                      Lionel Messi Record

मेसी के नाम फुटबॉल के क्षेत्र में ऐसे बहुत सारें रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्ही में से एक ये भी यूएफा चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज है। मेसी ने चैंपियनशिप के ग्रुप स्टेज में 80 गोल करने का रिकॉर्ड बनाया है।

Lionel Messi Record: मेसी के नाम यूरोपियन गोल्डन शो अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड

Lionel Messi Record: जनिएं लियोनेल मेसी के वों 5 रिकार्ड्स, जिन्हें तोड़ पाना शायद किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नही
                                      Lionel Messi Record

लियोनेल मेसी ने अपने करियर में सबसे ज्यादा बार यूरोपियन गोल्डन शो अवार्ड जीता है। उन्होंने 6 बार इस अवार्ड को अपने नाम किया है और फुटबॉल के आने वाले खिलाड़ियों के लिए एक चुनौती भी पेश की हैं। 

Lionel Messi Record: सबसे ज्यादा बैलन डी ओर जीतने का रिकॉर्ड मेसी के नाम

Lionel Messi Record: जनिएं लियोनेल मेसी के वों 5 रिकार्ड्स, जिन्हें तोड़ पाना शायद किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नही
                                    Lionel Messi Record

  फुटबॉल के महान खिलाड़ी मेसी को फुटबॉल के सबसे बड़े अवार्ड में से एक बैलेन डी ओर के अवार्ड से भी नवाजा गया है। मेसी ने एक नही, दो नही बल्कि कुल आठ बार इस अवार्ड को अपने नाम किया है। इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने ये कारनामा नही किया है। ये मेसी के लिए और उनके फैंस के लिए बहुत ही गर्व की बात है और फुटबॉल जगत के उन सभी खिलाड़ियों के लिए एक सीख भी है। 

Lionel Messi Record: एक केलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड  

साल 2012 के सीजन में लियोनेल मेसी ने क्लब और देश के लिए कुल मिलाकर 91 गोल दागे थे। जो पाने आप में बहुत ही बड़ी बात है, यह एक केलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी है।

यह रिकॉर्ड आज भी कायम है और शायद आने वाले समय में भी ये रिकॉर्ड मेसी के नाम ही रहें। मेसी ने साल 2012 में 79 गोल बार्सिलोना के लिए और 11 गोल अर्जेंटीना के लिए किया थे।  

यह भी पढ़ें:- Paris Olympics: भारतीय जूडोका तुलिका मान ने हासिल किया पेरिस ओलंपिक कोटा, अब उनकी नजरें पदक पर

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version