Tuesday, March 10

Messi Meets Jay Shah: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का इंडिया टूर का तीसरा और अंतिम दिन दिल्ली में बीता है। इसके चलते हुए दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने बीते दिन आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुलाकात की थी। वहीं इस दौरान शाह ने मेसी को अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए निमंत्रण दिया और टिकट भेंट की थी।

जय शाह से मिले लियोनल मेसी :-

Lionel Messi and jay shah
Lionel Messi and jay shah

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का इंडिया टूर का तीसरा और अंतिम दिन दिल्ली में बीता है। इसके चलते हुए अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान मेसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह से मुलाकात की थी। तब इस दौरान जय शाह ने दिग्गज फुटबॉलर को अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए निमंत्रण दिया और टिकट भी भेंट की थी।

जय शाह ने भेंट की टी20 विश्व कप 2026 की टिकट :-

Lionel Messi and jay shah
Lionel Messi and jay shah

भारत दौरे के तीसरे और अंतिम दिन मेसी दिल्ली पहुंचे थे। वहीं इस दौरान उनके साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद रहे थे। इसके बाद इन तीनों ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली से मुलाकात की थी। इसके बाद जय शाह ने तीनों को भारतीय जर्सी भेंट की थी। इसके बाद जय शाह ने उनको भारत और अमेरिका के बीच 7 फरवरी को होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले के लिए निमंत्रण भी दिया।

मेसी ने प्रशंसकों को दिया दिल से धन्यवाद :-

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने कहा कि, “भारत में इन दिनों आपने हम पर जो प्यार लुटाया है उसके लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद। वहीं हमारे लिए यह अनुभव सचमुच बेहद खास रहा है। इस बार भले ही हमारा यह सफर बहुत छोटा और काफी व्यस्त था लेकिन इतना सारा प्यार मिलना अद्भुत था। इसके अलावा मुझे पहले से ही पता था कि भारत में हमारे लिए स्नेह है।

Lionel Messi and jay shah
Lionel Messi and jay shah

लेकिन इसको करीब से महसूस करना वाकई हमारे लिए काफी अविश्वसनीय रहा है। वहीं इन दिनों आपने हमारे लिए जो कुछ भी किया है वह काफी हैरान करने वाला था। क्यूंकि यह सब हमारे लिए एक तरह की खूबसूरत दीवानगी जैसा था। तभी तो आप सभी के इस प्यार के लिए शुक्रिया। इसके अलावा हम जरूर किसी दिन फिर लौटेंगे, शायद कोई मैच खेलने के लिए या किसी और मौके पर, लेकिन इतना तय है कि हम दोबारा भारत आएंगे। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, शुक्रिया।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version