Saturday, June 20

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच इस समय 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वहीं इस सीरीज का चौथा टी20 मैच आगामी 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। लेकिन इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। क्यूंकि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल अब इस पूरी टी 20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्यूंकि बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि कर दी है। वहीं अब बीसीसीआई ने बताया है कि अक्षर बीमार हैं। इसके चलते हुए वह बाहर हुए हैं।

शहबाज अहमद हुए भारतीय स्क्वाड में शामिल :-

इसके बाद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया एक्स पर स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया है कि दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ बचे हुए 2 टी20 मैचों से अक्षर पटेल बाहर हो गए हैं। हमने अब यह फैसला अक्षर के बीमार होने के कारण लिया गया है।

Axar Patel
Axar Patel

वहीं अब इस सीरीज के बचे 2 टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम में शहबाज अहमद को अक्षर पटेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि बीमार होने की वजह से अक्षर पटेल तीसरा टी20 मैच भी नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब वह इस पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।

इस टी-20 सीरीज में 2-1 से आगे है टीम इंडिया :-

Indian cricket team
Indian cricket team

भारत और दक्षिण अफ्रीका टीम के बीच चौथा टी20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इसके बाद फिर सीरीज का पांचवा और आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस समय टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। वहीं अब ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम चौथा मैच जीतकर सीरीज पर भी अपना कब्जा करना चाहेगी।

टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड इस प्रकार है :-

भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version