Wednesday, June 10

ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के तीसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस मुकाबले को शुरू होने में अभी 24 घंटे से कम का वक्त रह गया है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने प्लेइंग इलेवन जारी कर दी है ताकि खिलाड़ियों को क्लैरिटी मिल सके।

प्लेइंग इलेवन में दो खिलाड़ियों की वापसी हो रही है, जबकि 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज को बाहर किया गया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अगला मैच 17 दिसंबर से एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जाना है। तो चलिए जानते हैं कि प्लेइंग इलेवन किस तरह से दिख रही है।

कप्तान पैट कमिंस की हुई वापसी

Ashes 2025-26: Australia Announced Playing 11 For Adelaide Test
Ashes 2025-26: Australia Announced Playing 11 For Adelaide Test

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की एडिलेड में होने वाले मैच में वापसी हो रही है। उन्होंने शुरुआती दो मैच बैक इंजरी के चलते मिस किए थे। लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और इस मैच में न सिर्फ खेलते हुए दिखेंगे बल्कि कप्तानी भी संभालेंगे। वो तेज गेंदबाज माइकल निसार की जगह पर आ रहे हैं, जिन्होंने पिछले मैच में पंजा खोलकर टीम को जीत दिलाने में मदद की थी।

5 महीने बाद वापसी करेंगे कमिंस

31 वर्षीय गेंदबाज ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेला था और उसके बाद से वो लगातार चोट के चलते बाहर ही चल रहे थे। ब्रिस्बेन में हुए पिछले मैच में भी उनके खेलने के चांस काफी ज्यादा थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने जल्दबाजी नहीं दिखाई और उन्हें एक मैच का समय और दिया था। उनके आने से ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी और ज्यादा मजबूत हो गई है।

नेथन ल्योन प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में हुए सफल

एक बार फिर से दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज नेथन ल्योन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो रही है। उन्हें पिछले मैच में कंडीशन और कॉम्बिनेशन को देखते हुए प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया था। यह 12 सालों में पहला मौका था जब उन्हें होम टेस्ट मैच में टीम से ड्रॉप किया गया हो। हालाँकि यह मैच एडिलेड में है और रेड बॉल से खेला जाना है, और यहाँ पर ट्रेडिशनली स्पिन गेंदबाजों को मदद भी मिलती है, इसलिए उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हो रही है।

उस्मान ख्वाजा को किया गया ड्रॉप

ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा सीरीज के पहले मैच से एक दिन पहले गोल्फ खेल रहे थे, जिसके चलते वो चोटिल हो गए थे और दोनों पारियों में ओपनिंग नहीं कर सके थे। जिससे ऑस्ट्रेलिया का पूरा प्लान खराब हो गया था, लेकिन आखिरी समय में दूसरी पारी में हेड के प्रमोशन ने चीजें अच्छी कर दी थीं और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाकर मैच जिता दिया था। अगले मैच में भी ख्वाजा पूरी तरह से फिट नहीं थे, इसलिए वो सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट हैं, फिर भी इस बार उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया है।

ख्वाजा ने जानबूझकर किया टीम का नुकसान

यह जानते हुए भी कि एशेज ऑस्ट्रेलिया के लिए कितनी अहम है और पहले ही कप्तान पैट कमिंस और हेज़लवुड चोट के चलते बाहर हो चुके हैं। सैम कोस्तास को खराब फॉर्म के चलते टीम से ड्रॉप कर दिया गया है और जेक वेदरल्ड इतनी बड़ी सीरीज में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओपनिंग उनके कंधों पर निर्भर है, फिर भी उन्होंने सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले गोल्फ खेलना जरूरी समझा। उन्होंने अपनी टीम को लेट डाउन किया है और अब उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी मुश्किल लग रही है। हालाँकि आखिरी टेस्ट में उन्हें जगह देकर उनका रिटायरमेंट कराया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI

ट्रैविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नेथन ल्योन, स्कॉट बोलैंड

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version