SAFF Under-20 Championship: सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान टीम पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय अंडर-20 टीम आज शनिवार को अपने आखिरी ग्रुप बी मुकाबले में बांग्लादेश टीम के खिलाफ मैच खेलने वाली है। इसके चलते हुए आज इस ग्रुप से शीर्ष स्थान के लिए मुकाबला होने वाला है। वहीं अब भारतीय टीम को टॉप पर रहने के लिए ड्रॉ ही काफी है। जबकि दूसरी तरफ बांग्लादेश टीम को जीत जरूरी है। तभी तो आज इन दोनों के बीच अच्छा मैच होने को उम्मीद है।
आज बांग्लादेश टीम के खिलाफ मैच खेलेगी भारतीय टीम :-
इस सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान की टीम पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद आज शनिवार को भारतीय टीम अपने आखिरी ग्रुप बी मुकाबले में बांग्लादेश की टीम के खिलाफ मैच खेलने वाली है। इन दोनों के बीच यह मैच मालदीव के माले स्थित नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में खेला जाएगा।

जबकि भारतीय टीम पहले ही इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं अब यह मैच आज इस ग्रुप में शीर्ष स्थान तय करने के लिए काफी अहम होने वाला है। भारतीय टीम को टॉप पर रहने के लिए ड्रॉ ही काफी है। जबकि दूसरी तरफ बांग्लादेश टीम को जीत जरूरी है।
भारतीय कोच महेश गवली ने की टीम की तारीफ :-
भारतीय अंडर-20 टीम के मुख्य कोच महेश गवली ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम के प्रदर्शन की काफी सराहना करते हुए कहा है कि मैच के दूसरे हाफ में भारतीय टीम का खेला काफी अच्छा था। क्यूंकि तब भारतीय टीम का रक्षात्मक संगठन मजबूत दिखा था। इसके अलावा उन्होंने भारतीय गोलकीपर सूरज सिंह अहीबम की भी काफी तारीफ की थी।

उस मैच में उन्होंने काफी महत्वपूर्ण बचाव करते हुए टीम को अपनी बढ़त बनाए रखने में मदद की थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि भारतीय टीम किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हल्के में नहीं ले रही है और हर मैच को गंभीरता से खेल रही है। लेकिन भारत ने पिछला मैच बड़े अंतर से जीता था। इसके बावजूद भी तब भारतीय टीम की रक्षा पंक्ति को पहले हाफ में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। तभी तो अब भारतीय टीम इस मैच को नॉकआउट चरण से पहले अपनी कमजोरियों को सुधारने के अवसर के रूप में देख रही है।
बांग्लादेश की टीम लेना चाहेगी भारत से बदला :-
इसके अलावा बांग्लादेश की टीम सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में भारत से मिली हार का बदला लेने के इरादे से भी इस बार मैदान में उतरने वाली है। वहीं इस बीच अब बांग्लादेश के कोच मार्क कॉक्स ने कहा है कि उनकी टीम पिछले दो हफ्तों से लगातार अभ्यास कर रही है और खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल बना है। इसके अलावा उन्होंने अब भारतीय टीम को मजबूत प्रतिद्वंद्वी बताते हुए कहा है कि वह उनकी टीम हर चुनौती के लिए तैयार है।

इसके अलावा इस मैच को अब भारत के फॉरवर्ड ओमांग डोडुम और बांग्लादेश के स्ट्राइकर रोनन सुलिवन के बीच होने वाली टक्कर के रूप में भी देखा जा रहा है। क्यूंकि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक दो-दो गोल किए हैं। वहीं आज इस मैच में ये दोनों अपने गोलों की संख्या भी बढ़ाना चाहेंगे। इसके अलावा डोडुम ने अपने प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा है कि बांग्लादेश टीम के खिलाफ भी वह अपनी इसी लय को बनाए रखना चाहते हैं। क्यूंकि इस बीच उन्होंने अपनी टीम का लक्ष्य तीन अंक हासिल कर ग्रुप में शीर्ष स्थान सुनिश्चित करने को बताया है। तभी तो आज यह टीम ग्रुप बी में शीर्ष स्थान के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

