FIFA World Cup 2026: विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने घोषणा की है कि विश्व कप टिकटों के अंतिम दौर की बिक्री एक अप्रैल से शुरू हो रही है। इस बीच अब फीफा ने बताया है कि दिसंबर और फरवरी के बीच हुई पिछली बिक्री में 10 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। इसके अलावा अब बचे हुए अतिरिक्त टिकट टूर्नामेंट के अंत तक आम जनता के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं।
अतिरिक्त टिकटों की बिक्री एक अप्रैल से होगी शुरू :-
विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने घोषणा की है कि विश्व कप टिकटों के अंतिम दौर की बिक्री एक अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके आगे फीफा ने कहा है कि दिसंबर और फरवरी के बीच पिछली बिक्री के अंत तक लगभग 10 लाख से अधिक टिकट अभी तक बिक चुके हैं।

इसके अलावा अब इस टूर्नामेंट की अतिरिक्त टिकट एक अप्रैल से लेकर अंत तक आम बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा इस बार फुटबॉल विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित किया जाने वाला है। वहीं इस बार फीफा को टिकटों की कीमत को लेकर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

इसके चलते हुए फुटबॉल विश्व कप 2026 के टिकटों की बिक्री दिसंबर में ही आम जनता के लिए शुरू की गई थी। इसके बाद तब सभी फुटबॉल प्रेमियों ने फीफा पर विश्वासघात का आरोप लगाया था। क्यूंकि इस बार फुटबॉल विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण का सबसे कम कीमत वाला टिकट 140 डॉलर का था। जबकि फाइनल के टिकटों की कीमत 8680 डॉलर तक थी।
फुटबॉल विश्व कप 2026 के सभी ग्रुप इस प्रकार हैं :-
ग्रुप A : मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, यूईएफए विजेता D (चेक गणराज्य/आयरलैंड गणराज्य/डेनमार्क/उत्तरी मैसेडोनिया)
ग्रुप B : कनाडा, स्विट्जरलैंड, कतर, यूईएफए विजेता A (वेल्स/बोस्निया और हर्जेगोविना/इटली/उत्तरी आयरलैंड)
ग्रुप C : ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड
ग्रुप D : संयुक्त राज्य अमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, यूईएफए विजेता C (स्लोवाकिया/कोसोवो/तुर्की/रोमानिया)
ग्रुप E : जर्मनी, कुराकाओ, कोटे डी आइवर, इक्वाडोर
ग्रुप F : नीदरलैंड, जापान, ट्यूनीशिया, यूईएफए विजेता B (यूक्रेन/स्वीडन/पोलैंड/अल्बानिया)
ग्रुप G : बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
ग्रुप H : स्पेन, काबो वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे
ग्रुप I : फ्रांस, सेनेगल, नॉर्वे, आईसी विजेता 2 (इराक/बोलीविया/सूरीनाम)
ग्रुप J : अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन
ग्रुप K : पुर्तगाल, उज़्बेकिस्तान, कोलंबिया, आईसी विजेता 1 (डीआर कांगो/न्यू कैलेडोनिया/जमैका)
ग्रुप L : इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

