Thursday, March 19

इस वक्त न्यूजीलैंड में महिला फीफा विश्वकप 2023 खेला जा रहा था। महिला फुटबॉल के लिहाज से एक सबसे बड़ा आयोजन था। इस दौरान फुटबॉल प्रेमी इस आयोजन का जमकर लुफ्त उठा रहे थें। इन सब के बीच एक महिला फुटबॉलर की खूब चर्चा हुई। गौरतलब है कि मोरक्को की महिला टीम ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर एक गौरवपूर्ण जीत हासिल की थी। इसके पीछे का कारण है कि मोरक्को के फुटबॉल इतिहास की ये पहली जीत थी। अब बात करते है कि आखिर मोरक्को की एक महिला फुटबॉल की आखिर चर्चा क्यों हो गई।

दुनिया की पहली हिजाब वाली महिला फुटबॉलर

दरअसल, साउथ कोरिया के खिलाफ खेले गए मैच में मोरक्को की महिला खिलाड़ी पहली बार फुटबॉल के मैदान पर हिजाब पहन कर आई थीं। इस महिला फुटबॉलर का नाम नोहेला बेनजिना है। फिलहाल अब वो हिजाब पहनकर फुटबॉल खेलने वाली दुनियां की पहली महिला फुटबॉलर भी बन चुकी हैं। इससे पहले साल 2014 में धार्मिक कारणों के वजह से सिर को ढंकने की मंजूरी दे गई थी। जानाकारी के लिए बता दें कि ये मंजूरी फीफा की तरफ से दी गई थी। इससे पहले वाले विश्वकप में जर्मनी के खिलाफ नोहेला नहीं खेल पाई थीं। उस दौरान मोरक्को की टीम को जर्मनी के खिलाफ 6-0 के बड़े अंतर से हार का भी सामना करना पड़ा था।

बता दें, वर्तमान समय में मोरक्को दुनिया की उन आठ टीमों में से एक है, जो इस साल महिला फीफा विश्वकप में डेब्यू कर रही है। मोरक्को की टीम ने साउथ कोरिया के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मोरक्कों की तरफ से इब्तिसाम जरादी ने पहला गोल किया और ये गोल इतिहास के पन्नों में भी दर्ज हो गया।

ये भी पढ़ें: स्टुअर्ट ब्रॉड का ने कुछ इस तरह से कहा क्रिकेट को अलविदा

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version