Wednesday, February 11

भारत के युवा शटलर खिलाड़ी को लेकर एक निराश करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, लक्ष्य सेन जापान ओपन 2023 सुपर 750 में इंडोनेशिया के पांचवी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जॉनाथन क्रिस्टी से सेमीफाइनल में हार गए हैं। हांलाकि ये मुकाबला सर्घषपूर्ण था। 13वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने अपना पहले गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की और अपने विरोधी खिलाड़ी पर दबाव बनाए रखा, लेकिन इस दबाव को लगातार कायम रखने नाकामयाब रहे। यही कारण था कि सेन अपने प्रतिद्वंदी क्रिस्टी से 15-2, 21-13, 16-21 के अतंर से मात खा गए। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच ये मुकाबला कुल एक घंटे और छह मिनट तक चला।

उत्तराखंड में अल्मोड़ा के रहने वाले 21 साल के युवा शटलर खिलाड़ी का जापान में सफर खत्म हो चुका है। गौरतलब है कि लक्ष्य सेन से इसी महीने कनाडा ओपन सुपर 500 का खिताब अपने नाम किया था। जिस खिलाड़ी से लक्ष्य सेन जापान ओपन में हारे हैं, इससे पहले ये दोनों खिलाड़ी का आपस में रिकॉर्ड बराबरी का था। जी हां इन दोनों का रिकॉर्ड 1-1 का था। हांलाकि ये मैच भी शानदार रहा था, लेकिन सेन इसे अपने नाम नहीं कर पाए।

सेमीफाइनल मुकाबले में इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच रोमांच से भरा मुकाबला देखने को मिला। बस अंतर इतना था कि क्रिस्टी ने खेल में अपना नियंत्रण बनाए रखा और मैच के शुरुआत में ही 9-6 की बढ़त बना ली। कोशिश लक्ष्य सेन ने भी बहुत की, उन्होंने अपना हर कौशल इस मैच के अंदर दिखाया।

ये भी पढ़ें: विश्वकप से पहले भारतीय टीम कितने मुकाबले खेलेगी? जवाब यहां है

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version