Wednesday, March 11

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बार उनकी चर्चा का कारण उनका कोई नया कर्तिमान स्थापित करना नहीं है, बल्कि फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन के द्वारा उनको सस्पेंड किया जाना है। इसकी चर्चा फुटबॉल जगत में जोर-शोर से हो रही है। कोई क्लब द्वारा लिए गए इस फैसले को उचित ठहरा रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी है जो इसे गलत मान रहे हैं और ये कह रहे हैं कि पेरिस सेंट-जर्मन एक लोकप्रिय खिलाड़ी को पेरशान कर रहा है।

मेसी क्यों हुए सस्पेंड? 

मेसी के उनके क्लब द्वारा सस्पेंड किए जाने के पीछे का कारण उनका सऊदी अरब जाना है। दरअसल, बीते हफ्ते मेसी अपने फुटबॉल टीम के क्लब में शामिल नहीं हुए थे। इसके पीछे की वजह उनका अपने परिवार के साथ साऊदी अरब जाना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेसी ने इसके लिए पेरिस सेंट-जर्मेन के अधिकारियों से छट्टी नहीं ली थी। ये ही कारण था कि क्लब ने लियोनल मेसी को दो हफ्तों के लिए निलंबित कर दिया था। इसके अलावा जितने समय के लिए निलंबित किया गया था उतना ही दिनों का वेतन भी काट लिया गया था।

messi

मेसी ने मांगी माफी 

मेसी ने क्लब से दो हफ्तों के लिए निलंबन के बाद माफी मांगी। ये माफी उन्होंने वीडियो के जरिए मांगी। सोशल मीडिया में वीडियो जारी करते हुए मेसी ने कहा कि, ” मुझे लगा था कि हर बार की तरह मैच के ठीक पहले अगले दिन की ट्रेनिंग होगी और पहले से ही साऊदी अरब की यात्रा तय थी। ऐसे में इसे कैंसिल कर पाना संभव नहीं था। मैं पहले भी एक बार ट्रिप को कैंसिल कर चुका था और एक बार फिर इसे रद्द करना संभव नहीं था। मैं अपने साथी खिलाड़ियों से माफी मांगता हूं और क्लब के फैसले का इंतजार कर रहा हूं।”

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version