Saturday, March 7

World Cup qualifiers: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी अभी चोटिल है। तभी तो अभी चोटिल होने की वजह से लियोनेल मेस्सी अर्जेंटीना की तरफ से विश्व कप क्वालीफायर के अगले दो मैच में नहीं खेल पाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार तभी तो लियोनेल मेस्सी को सोमवार को एल्बीसेलेस्टे की 28 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था।

World Cup qualifiers चोट से उबर रहे है मेस्सी :-

World Cup qualifiers इस समय वह जुलाई में हुए कोपा अमेरिका फाइनल में कोलंबिया पर अर्जेंटीना की जीत के दौरान लगी टखने की चोट से उबर रहे हैं। इस समय अनुभवी रिवर प्लेट के गोलकीपर फ्रेंको अरमानी को भी बाहर रखा गया है इसके अलावा रोमा के फारवर्ड पाउलो डायबाला को भी बाहर रखा गया।

Lionel Messi
image source : X

World Cup qualifiers वहीं इसके अलावा मिडफील्डर एजेक्विएल फर्नांडीज और स्ट्राइकर वैलेन्टिन कैस्टेलानोस को भी पहली बार बुलाया गया था। जबकि इसके अलावा युवा खिलाड़ी एलेजांद्रो गार्नाचो, वैलेन्टिन कार्बोनी, वैलेन्टिन बारको और मटियास सोल को भी टीम में शामिल किया गया है।

Lionel Messi
image source : X

World Cup qualifiers इस बार विश्व कप क्वालीफायर में अर्जेंटीना की टीम 5 सितंबर को ब्यूनस आयर्स में चिली से मुकाबला खेलने वाली है जबकि इसके पांच दिन बाद ही वह बैरेंक्विला में कोलंबिया से भिड़ने वाली है। वहीं इसके अलावा एल्बीसेलेस्टे वर्तमान में छह मैचों में 15 अंकों के साथ 10-टीम दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग ग्रुप में अभी शीर्ष पर है।

World Cup qualifiers अर्जेंटीना टीम :-

गोलकीपर :- वाल्टर बेनिटेज़ (पीएसवी आइंडहोवेन), गेरोनिमो रूली (ओलंपिक डी मार्सिले), जुआन मुसो (अटलांटा), एमिलियानो मार्टिनेज (एस्टन विला)।

डिफेंडर :- गोंजालो मोंटिएल (सेविला), नहुएल मोलिना (एटलेटिको मैड्रिड), क्रिस्टियन रोमेरो (टोटेनहम हॉटस्पर), जर्मन पेज़ेला (रिवर प्लेट), लियोनार्डो बालेरडी (ओलंपिक मार्सिले), निकोलस ओटामेंडी (बेनफिका), लिसेंड्रो मार्टिनेज (मैनचेस्टर यूनाइटेड), निकोलस टैग्लियाफिको (ओलंपिक लियोनिस), वैलेन्टिन बारको (ब्राइटन और होव एल्बियन)।

मिडफील्डर :- गुइडो रोड्रिगेज (वेस्ट हैम यूनाइटेड), एलेक्सिस मैक एलिस्टर (लिवरपूल), एंजो फर्नांडीज (चेल्सी), जियोवानी लो सेल्सो (टोटेनहम हॉटस्पर), एजेक्विएल फर्नांडीज (अल कादसिया), रोड्रिगो डी पॉल (एटलेटिको मैड्रिड), निकोलस गोंजालेज (फियोरेंटीना) ), लिएंड्रो पेरेडेस (एएस रोमा)।

फॉरवर्ड :- एलेजांद्रो गार्नाचो (मैनचेस्टर यूनाइटेड), मटियास सोले (एएस रोमा), गिउलिआनो शिमोन (एटलेटिको मैड्रिड), वैलेन्टिन कार्बोनी (ओलंपिक मार्सिले), जूलियन अल्वारेज़ (एटलेटिको मैड्रिड), लुटारो मार्टिनेज (इंटर मिलान), वैलेन्टिन कैस्टेलानोस (लाज़ियो)।

ये भी पढ़ें: “लोग टीवी पर जो बात करते हैं, वैसा कुछ नहीं” – आरसीबी स्टार का विराट कोहली पर बड़ा बयान

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version