Thursday, January 22

जानिए कौन सा eSports गेम्स बना रहे हैं युवाओं के लिए करियर का रास्ता, जो भारत में काफी लोकप्रिय होते हुए नज़र आ रहे हैं।

पिछले कुछ वर्षों में भारत में eSports की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। जो गेमिंग पहले केवल टाइम पास मानी जाती थी, आज वही लाखों युवाओं के लिए करियर, पहचान और कमाई का ज़रिया बन चुकी है। सस्ता इंटरनेट, स्मार्टफोन की आसान उपलब्धता और बड़े स्तर के टूर्नामेंट्स ने भारत में eSports इंडस्ट्री को नई ऊँचाई दी है। आज भारत के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। आइए जानते हैं भारत में खेले जाने वाले 5 सबसे लोकप्रिय eSports गेम्स के बारे में।

ये हैं 5 सबसे चर्चित 5 eSports गेम्स

1. Battlegrounds Mobile India (BGMI)

BGMI भारत का सबसे लोकप्रिय मोबाइल eSports गेम है। यह PUBG Mobile का भारतीय वर्ज़न है, जिसे खास तौर पर भारतीय खिलाड़ियों के लिए बनाया गया है। इस गेम में सोलो, डुओ और स्क्वाड मोड में मुकाबले होते हैं।

भारत में BGMI के बड़े टूर्नामेंट जैसे BGIS और BMPS आयोजित किए जाते हैं, जिनमें करोड़ों रुपये की प्राइज़ मनी होती है। Mortal, Scout और Jonathan जैसे जाने-माने प्रो खिलाड़ी इसी गेम से फेमस हुए हैं। BGMI ने भारत में मोबाइल eSports को नई पहचान दी है।

2. Free Fire / Free Fire Max

Free Fire और Free Fire Max खासकर लो-एंड मोबाइल यूज़र्स के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इसका गेमप्ले तेज़ और आसान है, जिससे नए खिलाड़ी भी जल्दी सीख जाते हैं। छोटे मैच टाइम और यूनिक कैरेक्टर्स इस गेम को और मज़ेदार बनाते हैं। भारत में Free Fire Max के eSports टूर्नामेंट्स काफी चर्चा में रहते हैं। कई गेमिंग यूट्यूबर्स और स्ट्रीमर्स ने इसी गेम के ज़रिए अपना करियर बनाया है।

3. Valorant

Valorant एक PC-based tactical shooter गेम है, जिसे Riot Games ने विकसित किया है। यह गेम रणनीति, टीमवर्क और तेज़ रिफ्लेक्स पर आधारित है। Valorant को अक्सर Counter-Strike और Overwatch का बेहतरीन मिश्रण माना जाता है।  Valorant का eSports सीन तेज़ी से बढ़ रहा है। Global Esports और Team Velocity जैसी टीमें अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

4. Counter-Strike 2 (CS2)

Counter-Strike भारत के सबसे पुराने और सम्मानित eSports गेम्स में से एक है। पहले CS:GO और अब CS2 के रूप में यह गेम आज भी PC गेमर्स के बीच लोकप्रिय है। भारत में कई LAN टूर्नामेंट्स, कॉलेज लेवल और प्रोफेशनल प्रतियोगिताएँ CS2 पर आयोजित होती हैं। इस गेम में स्किल, मैप नॉलेज और टीम कोऑर्डिनेशन बहुत अहम भूमिका निभाते हैं।

5. Dota 2

Dota 2 एक रणनीति आधारित MOBA गेम है। भारत में इसका प्लेयर बेस भले ही सीमित हो, लेकिन eSports की दुनिया में इसका नाम बहुत बड़ा है। The International जैसे टूर्नामेंट्स में करोड़ों डॉलर की प्राइज़ मनी होती है। भारत में कुछ प्रो खिलाड़ी और टीमें Dota 2 में सक्रिय हैं। यह गेम हार्डकोर और प्रोफेशनल गेमर्स के बीच काफी सम्मान रखता है।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version