Tuesday, March 10

National Shooting Championship: हरियाणा की स्टार महिला निशानेबाज जोड़ी रमिता जिंदल और हिमांशु ढिल्लों ने मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग अकादमी में आयोजित हो रही 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में गोल्ड मेडल जीत लिया है।

रमिता जिंदल और हिमांशु ढिल्लों ने जीता स्वर्ण पदक :-

इसके बाद नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बताया गया है कि हरियाणा की स्टार महिला निशानेबाज जोडी ने गोल्ड मेडल मैच में महाराष्ट्र की आर्या बोरसे और पार्थ माने को 16-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा इस बार हिमांशु का भी निशानेबाजी में काफी शानदार प्रदर्शन जारी रहा है।

Ramita Jindal
Ramita Jindal

क्यूंकि उन्होंने पिछले दिन पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 634.5 का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड और जूनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा इस बार कांस्य पदक मैच में दिल्ली की राजश्री सांचेती और पार्थ मखीजा ने धैर्य बनाए रखते हुए मध्य प्रदेश की जोड़ी श्रेया अग्रवाल और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को कड़े मुकाबले में 17-15 से हराकर तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है।

इसके अलावा इस बार खेली गई जूनियर 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम का गोल्ड मेडल पश्चिम बंगाल की टीम ने जीता है। क्यूंकि इस बार पश्चिम बंगाल के निशानेबाज संदत्रा रॉय और अभिनव शॉ ने फाइनल मैच में तमिलनाडु की मनेशिका तरुण सेंथिल और शक्तिवेल सेंथिलवेल को 16-8 से हराकर गोल्ड जीता है।

Ramita Jindal
Ramita Jindal

इसके अलावा कर्नाटक की निशानेबाज जोड़ी हृद्या श्री कोंडुर और नारन प्रणव ने आंध्र प्रदेश की टीम निशिता बोम्मिडी और उम्महेश मद्दीनेनी को 17-9 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। जबकि इस बार यूथ कैटेगरी के गोल्ड मेडल मैच में महाराष्ट्र की ईशा अनिल तकसाले और प्रीतम केंद्रे ने कड़े मैच में जीत हासिल की है। क्यूंकि इस बार उन्होंने तमिलनाडु के मनेशिका तरुण सेंथिल और शक्तिवेल सेंथिलवेल को 16-14 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है।

National Shooting Championship 2025
National Shooting Championship 2025

इसके अलावा कांस्य पदक कर्नाटक की तिलोत्तमा सेन और अभिषेक शेखर की जोड़ी ने जीता है। इस कांस्य पदक मैच में कर्नाटक की इस जोड़ी ने पश्चिम बंगाल की संद्रत्ता रॉय और अभिनव शॉ को 17-9 से हराया है। इसके बाद अब इस चैंपियनशिप का बाकि का खेल क्रिसमस के बाद नई दिल्ली में जाने वाला है। इसमें 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुषों का फाइनल शुक्रवार, 26 दिसंबर, 2025 को डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में खेला जाएगा। यहां पर पहला फाइनल मैच दोपहर 2:00 बजे IST पर शुरू होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version