Monday, March 23

एक्टिविज़न ब्लिज़ार्ड (Activision Blizzard ) ने 2026 से लागू होने वाले कॉल ऑफ़ ड्यूटी (COD) ईस्पोर्ट्स ढांचे में अहम बदलावों की घोषणा की है। इस नई रणनीति के तहत कंपनी ने कॉल ऑफ़ ड्यूटी ने WRS (Warzone Resurgence Series) को पेश किया है, जिसे सीधे तौर पर कॉल ऑफ़ ड्यूटी लीग (CDL) के इवेंट्स से जोड़ा जाएगा। यह नई सीरीज़ फरवरी 2026 में शुरू होगी और इसमें ऑनलाइन क्वालिफ़ायर के साथ-साथ LAN टूर्नामेंट भी शामिल होंगे। इस सीरीज़ का फ़ाइनल मुकाबला एस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप (EWC) के दौरान सऊदी अरब के रियाद में खेला जाएगा।

पूरे COD: WRS सर्किट के लिए कुल 12 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) का इनाम रखा गया है, जिसे दो LAN इवेंट्स और एक चैंपियनशिप के बीच बांटा जाएगा।

नए मॉडल के हिसाब से खेले जाएंगे Call of Duty

नए मॉडल के अनुसार, COD: WRS बर्मिंघम और COD: WRS अटलांटा को ओपन क्वालिफ़ायर इवेंट्स के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिनके ज़रिए टीमें आगे चलकर WRS चैंपियनशिप में जगह बना सकेंगी। 2026 सीज़न में चुनिंदा CDL मेजर्स के साथ वॉरज़ोन रिसर्जेन्स मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे फ्रैंचाइज़-आधारित CDL और ओपन बैटल रॉयल प्रतियोगिताओं के बीच एक साझा लाइव मंच तैयार होगा।

COD: WRS बर्मिंघम- टूर्नामेंट फॉर्मेट

COD: WRS 2026 का पहला टूर्नामेंट 9 फरवरी 2026 से शुरू होगा। इसमें उत्तर अमेरिका और यूरोप की टीमें “ट्रायोज़” फॉर्मेट में ओपन ऑनलाइन क्वालिफ़ायर के ज़रिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसके बाद क्लोज़्ड क्वालिफ़ायर होंगे, जिनसे टीमें ड्रीमहैक बर्मिंघम में होने वाले LAN इवेंट के लिए चुनी जाएंगी।

बर्मिंघम LAN फ़ाइनल में 16 टीमें भाग लेंगी, जहां 1 लाख अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि और चार डायरेक्ट स्लॉट WRS चैंपियनशिप (EWC 2026) के लिए उपलब्ध होंगे। यह फ़ाइनल मुकाबला 29 मार्च 2026 को CDL मेजर। (27 से 29 मार्च) के साथ एक ही वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा।

COD: WRS अटलांटा- सर्किट का दूसरा स्टेज

इसके बाद सर्किट का अगला इवेंट COD: WRS अटलांटा होगा, जो 6 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 17 मई 2026 तक चलेगा। यह टूर्नामेंट ड्रीमहैक अटलांटा में CDL मेजर। (15 से 17 मई) के साथ आयोजित किया जाएगा। इसमें भी 1 लाख डॉलर का प्राइज़ पूल होगा और पांच टीमें WRS चैंपियनशिप के लिए क्वालिफ़ाई करेंगी। इस इवेंट में भी पहले क्षेत्रीय ओपन क्वालिफ़ायर होंगे, जिनके बाद LAN फ़ाइनल खेले जाएंगे। एक्टिविज़न ने यह भी साफ किया है कि यूरोप और उत्तर अमेरिका के बाहर के खिलाड़ी भी LAN ओपन और WRS चैंपियनशिप क्वालिफ़ायर में हिस्सा ले सकेंगे।

WRS चैंपियनशिप क्वालिफ़ायर

इनके अलावा, एक्टिविज़न अलग से COD: WRS चैंपियनशिप क्वालिफ़ायर भी आयोजित करेगा, जिससे टीमों को रियाद में होने वाली चैंपियनशिप तक पहुंचने का एक अतिरिक्त मौका मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि इन क्वालिफ़ायर से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

WRS इवेंट्स को CDL मेजर्स के साथ जोड़ा गया है, लेकिन इसका CDL की आधिकारिक रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके बजाय, यह पहल कॉल ऑफ़ ड्यूटी ईस्पोर्ट्स को एक अधिक एकीकृत और व्यापक प्रतिस्पर्धी ढांचा प्रदान करेगी और EWC जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने के नए रास्ते खोलेगी।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version