BGMI Joins CSK and KKR Ahead of IPL 2026 : मोबाइल गेमिंग और क्रिकेट का मेल एक बार फिर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Battlegrounds Mobile India (BGMI) में IPL 2026 सीज़न को लेकर बड़ा कोलैबोरेशन देखने को मिल सकता है। पहले की सफल साझेदारियों के बाद अब खबर है कि Chennai Super Kings (CSK) और Kolkata Knight Riders (KKR) जैसे बड़े नाम इस बार भी गेम का हिस्सा बन सकते हैं।
अगर ऐसा होता है, तो खिलाड़ियों को इन टीमों से जुड़ा एक्सक्लूसिव इन-गेम कंटेंट देखने को मिल सकता है, जिससे गेमिंग और क्रिकेट का मज़ा और भी बढ़ जाएगा।
IPL 2026 से पहले CSK और KKR के साथ BGMI: क्या मिल सकता है खास?
IPL 2026 से पहले Battlegrounds Mobile India (BGMI) में Chennai Super Kings और Kolkata Knight Riders के साथ बड़े कोलैब की चर्चा तेज है। ख़बरों मुताबिक कुछ प्रमोशनल तस्वीरों में दिग्गज खिलाड़ियों की झलक CSK के आइकॉनिक पीले और KKR के बैंगनी रंग के साथ दिखाई गई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स को देखते हुए खिलाड़ी इन चीज़ों की उम्मीद कर सकते हैं:
थीम्ड आउटफिट्स: CSK फैंस के लिए “Yellow Lion” सेट और KKR सपोर्टर्स के लिए “Knight Rider” टैक्टिकल सूट।
हथियार और वाहन स्किन्स: लीक की मानें तो चेन्नई थीम में गोल्ड एक्सेंट वाली M416 और कोलकाता के लिए पर्पल-फायर स्टाइल का वाहन स्किन देखने को मिल सकता है।
वॉइस पैक्स: सोचिए, इन-गेम कमांड्स के दौरान MS Dhoni की शांत आवाज़ या Shreyas Iyer की जोशीली ऊर्जा सुनाई दे!
एक्सचेंज इवेंट्स: 2024 के “State Championship” इवेंट की तरह, खिलाड़ी रोज़ाना मिशन पूरे करके “Cricket Trophies” इकट्ठा कर सकेंगे और उनसे स्थायी रिवॉर्ड्स अनलॉक कर पाएंगे।
अगर ये सब सच साबित होता है, तो IPL और BGMI का ये कॉम्बिनेशन फैंस के लिए वाकई खास अनुभव लेकर आ सकता है।
BGMI और IPL टीमों का पहले से रहा है दमदार कनेक्शन
यह Krafton के लिए कोई नया प्रयोग नहीं है। पुराने खिलाड़ी IPL 2024 के दौरान Battlegrounds Mobile India (BGMI) और Mumbai Indians के बीच हुए कोलैब को जरूर याद करेंगे। उस साझेदारी ने सच में एक नया बेंचमार्क सेट किया था।
उस समय “MI Aali Re” थीम वाली Dacia स्किन, खास थीम्ड बैकपैक्स और यूनिक DP28 वेपन स्किन पेश की गई थी। इतना ही नहीं, Hardik Pandya के लिए एक स्पेशल वॉइस पैक भी आया था। इस कोलैब ने साबित कर दिया कि Krafton “Whistle Podu” जैसे क्रिकेट के जोश को “Winner Winner Chicken Dinner” वाली गेमिंग वाइब के साथ बेहतरीन तरीके से जोड़ सकता है।
भारतीय गेमर्स के लिए BGMI सिर्फ एक गेम नहीं, एक इमोशन है। IPL की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी को साथ लाकर Krafton ईस्पोर्ट्स और पारंपरिक क्रिकेट के बीच की दूरी को कम कर रहा है। चाहे आप Pochinki में लैंड कर रहे हों या Eden Gardens में अपनी टीम के लिए चीयर कर रहे हों, ऐसे कोलैब्स आपको हर जगह अपनी फेवरेट टीम को रिप्रेजेंट करने का मौका देते हैं।







