Thursday, March 19

Snapdragon BGMI Pro Series Season 6 का समापन 1 फरवरी 2025 को हुआ और इस रोमांचक टूर्नामेंट में Gods Reign ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में 18 मैचों में 155 पॉइंट्स जुटाकर बाजी मारी। टीम ने सबसे ज्यादा चार चिकन डिनर हासिल किए और इसके बदले ₹50 लाख की इनामी राशि जीती।

हालांकि, Gods Reign के लिए यह जीत आसान नहीं थी। K9 Squad ने उन्हें आखिर तक कड़ी चुनौती दी, लेकिन वह सिर्फ 2 पॉइंट्स (153) से पीछे रह गई। ओमेगा के नेतृत्व में उनकी टीम ने शानदार गेम दिखाया, लेकिन आखिर में उन्हें उपविजेता बनकर ₹20 लाख से संतोष करना पड़ा।

तीसरे स्थान पर रही Team Versatile ने 142 पॉइंट्स जुटाए, जिसमें उनके स्टार खिलाड़ी Spower का बड़ा योगदान रहा। Spower ने 36 किल्स के साथ MVP का अवॉर्ड जीता और उनकी टीम को कुल ₹8 लाख की इनामी राशि मिली।

Snapdragon BGMI Pro Series Season 6 में इनामी राशि का वितरण

चैंपियन टीमों को मिली इनामी राशि:

  • Gods Reign – ₹50,00,000
  • K9 Squad – ₹20,00,000
  • Team Versatile – ₹8,00,000
  • Orangutan – ₹5,00,000
  • Team GodLike – ₹3,00,000
  • Carnival Gaming – ₹2,00,000
  • Team Soul – ₹1,75,000
  • Wyld Fangs – ₹1,50,000
  • Gujarat Tigers – ₹1,20,000
  • Reckoning Esports – ₹1,00,000
  • Medal Esports – ₹90,000
  • Team Jelly – ₹75,000
  • RedxRoss – ₹60,000
  • WindGod – ₹55,000
  • Revenant XSpark – ₹45,000
  • Bot Army Esports – ₹40,000

टीम परफॉर्मेंस के लिए दिए गए अवॉर्ड्स:

  • सबसे ज्यादा फिनिशेस – K9 Squad (₹60,000)
  • दूसरी सबसे ज्यादा फिनिशेस – Gods Reign (₹30,000)
  • सबसे ज्यादा WWCD (Winner Winner Chicken Dinner) – Gods Reign (₹60,000)
  • दूसरी सबसे ज्यादा WWCD – K9 Squad (₹30,000)

इंडिविजुअल परफॉर्मेंस अवॉर्ड्स:

  • MVP – Spower (Versatile) (₹50,000)
  • टॉप फिनिशर – Spower (₹30,000)
  • दूसरा बेस्ट फिनिशर – Beast (K9 Squad) (₹20,000)
  • तीसरा बेस्ट फिनिशर – Jonathan (GodLike) (₹10,000)

Snapdragon BGMI Pro Series Season 6 अन्य प्रमुख प्रदर्शन

  • Orangutan ने 131 पॉइंट्स के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
  • GodLike Esports ने भी 131 पॉइंट्स अर्जित किए और पांचवें स्थान पर रहे।
  • Carnival Gaming ने शुरुआत तो जबरदस्त की, लेकिन आखिरी दिन लय खो बैठे और 122 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर रहे।
  • Team Soul 94 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर रही।
  • Wyld Fangs और Gujarat Tigers क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर रहे।
  • Reckoning और Medal Esports टॉप 10 में जगह नहीं बना सके।
  • Bot Army Esports को टूर्नामेंट में सबसे खराब प्रदर्शन के साथ 16वें स्थान (59 पॉइंट्स) से संतोष करना पड़ा, लेकिन उन्हें फिर भी ₹40,000 की इनामी राशि मिली।

Snapdragon BGMI Pro Series Season 6 ने फैंस को जबरदस्त मुकाबले और कई शानदार नतीजे देखने को दिए। इस सीजन Spower ने अपनी छाप छोड़ी, जबकि Jonathan ने फिर साबित किया कि वह अभी भी गेम के टॉप खिलाड़ियों में हैं। इसके अलावा, Gods Reign ने तो सच में BGMI Esports पर राज किया।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version