Thursday, March 19

Google News Sports Digest Hindi

IND vs ENG: आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के कई खिलाड़ी नागपुर पहुंच गए हैं। इन सभी का वहां पर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) की टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है।

इसके लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित कई बड़े भारतीय खिलाड़ी नागपुर पहुंच गए हैं। इन दोनों (IND vs ENG) के बीच यह सीरीज 6 फरवरी से शुरू होगी। वहीं यह वनडे सीरीज आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत के लिए काफी अहम मानी जा रही है। यह भारत की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण भी है।

IND vs ENG नागपुर पहुंचे कई सीनियर खिलाड़ी :-

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड की टीम (IND vs ENG) के बीच 3 मैचों की वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाने वाला है। इसके चलते हुए भारतीय टीम (IND vs ENG) के कई खिलाड़ी पहले ही वहां पर पहुंच गए हैं। इससे पहले अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है।

rohit and virat
image source via getty images

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और ऋषभ पंत एक साथ ही नागपुर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। इसके चलते हुए वहां पर काफी फैंस का जमावड़ा भी लग गया है। वहीं इसके अलावा ये सभी भारतीय खिलाड़ी (IND vs ENG) अपनी कूल लुक के चलते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा में आए हैं।

बाकी भारतीय खिलाड़ी जल्द पहुंचेंगे नागपुर :-

rohit and virat
image source via getty images

अभी 2 फरवरी को यानि कल ही भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच खेला गया था। वहीं इस टी20 टीम में शामिल सभी खिलाड़ी जिनको वनडे टीम में भी जगह दी गई है। वो सभी जल्द ही नागपुर पहुंचकर टीम के साथ जुड़ जाएंगे। इन खिलाड़ियों में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल सहित और भी कई प्लेयर्स शामिल हैं। इससे पहले हम आपको बता देना चाहते है कि इन दोनों टीमों (IND vs ENG) के बीच खेली गई टी-20 सीरीज को भारतीय टीम ने 4-1 से जीतकर अपने नाम कर लिया है।

भारत के बड़े खिलाड़ी फॉर्म हासिल करना चाहेंगे :-

rohit and virat
image source via getty images

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम (IND vs ENG) के साथ खेली जाने वाली इस वनडे सीरीज में सभी भारतीय खिलाड़ी अपनी फॉर्म को भी हासिल करना चाहेंगे। क्यूंकि हम सभी जानते है कि इस मौजूदा समय में रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित कई बड़े खिलाड़ी अपनी फॉर्म में नहीं हैं। तभी तो आगामी वनडे सीरीज में इंग्लैंड की क्वालिटी बॉलिंग के सामने सभी भारतीय खिलाड़ी (IND vs ENG) अपनी खोई हुई फॉर्म को भी हासिल करना चाहेंगे।

वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड :- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा.

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version