Friday, February 13

भारत में जब से पबजी बैन हुआ तब से फ्री फायर मैक्स की लोकप्रियता में काफी इजाफा देखने को मिला है। इस गेम को अधिकतर लोग फोन पर ही खेलते हैं। इसके अलावा एंड्राइट फोन के प्ले स्टोर से इसको डाउनलोड करते हैं। इन सब के अलावा कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो फ्री फायर मैक्स को पीसी या लैपटॉप पर खेलना पंसद करते हैं। लेकिन ऐसा करने के लिए आपको एंड्रॉइट एम्यूलेटर का इस्तेमाल करना पड़ता है।

आज के वक्त में इंटरनेट पर खिलाड़ियों को रोज नए विकल्प मिल रहे हैं। इससे खिलाड़ियों को अच्छे फीचर्स मिलते है और वो इसका आनंद भी बखूबी उठाते हैं। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको ये बताएंगे कि आखिर फ्री फायर मैक्स के नए वर्जन को कैसे पीसी पर डाउनलोड किया जाता है। तो आइए जानते हैं कि कैसे इसको पीसी पर कैसे डाउनलोड कर आनंद लें।

पीसी पर फ्री फायर मैक्स को ऐसे करें डाउनलोड

इसके लिए सबसे पहले आपको Bluestacks की ऑफिशियल वेबसाइड पर जाना होगा है। इसके बाद वहां पर डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा और यहीं से एम्यूलेटर को इंस्टॉल करना होगा। फिर पीसी में एम्यूलेटर को इंस्टॉल करके लॉगिन करना होगा। अब आपको दो काम और करने होंगे पहला ये कि वहां पर इस गेम को सर्च करना और दूसरा साइज के आधार पर गेम को डाउनलोड करके लॉगिन करना। इन सभी प्रक्रीयाओं को पूरा करके आप फ्री फायर मैक्स का पीसी में आंनद ले पाएंगे।

ये भी पढ़ें: साल 2024 के लिए श्रेयस अय्यर को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version