Sunday, February 15

Battlegrounds Mobile India (BGMI) लगातार मोबाइल गेमिंग के परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड को ऊँचा उठाता आ रहा है। 120 FPS सपोर्ट के बाद अब एक बार फिर BGMI खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। हाल ही में सामने आए लीक और कुछ इन-गेम विज़ुअल्स इशारा कर रहे हैं कि BGMI भविष्य में 144 FPS और 165 FPS जैसे हाई फ्रेम रेट का सपोर्ट जोड सकता है।

BGMI में 144 FPS और 165 FPS सपोर्ट: अब तक क्या सामने आया

बीटा वर्ज़न से मिली जानकारियों और कम्युनिटी इनसाइडर्स के अनुसार, डेवलपर्स एक बिल्कुल नए ग्राफिक्स मोड पर काम कर रहे हैं। इस मोड को फिलहाल “Ultra-Extreme+” या “Super-Fluid” जैसे नामों से टेस्ट किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह सेटिंग मौजूदा Ultra-Extreme (120 FPS) से भी ज्यादा स्मूथ अनुभव मिलेगा और 144Hz व 165Hz डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स की पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगी। लीक्स के मुताबिक, आने वाले iQOO 15, OnePlus 15 और अन्य गेमिंग-फोकस्ड स्मार्टफोन्स इन हाई रिफ्रेश रेट्स को नेटिव रूप से सपोर्ट कर सकते हैं।

गेमप्ले पर इसका क्या असर पड़ेगा?

120 FPS पहले ही प्रो और कॉम्पिटिटिव प्लेयर्स के लिए गेम-चेंजिंग साबित हो चुका है। अब अगर 144 FPS का सपोर्ट मिलता है, तो इनपुट लैग और कम हो जाएगा, जिससे नज़दीकी लड़ाइयों में मूवमेंट और टारगेट ट्रैकिंग पहले से कहीं ज़्यादा स्मूथ महसूस होगी। सूत्रों का मानना है कि यह फीचर एक साथ नहीं बल्कि स्टेज में रोल-आउट किया जा सकता है।

  • 144 FPS सपोर्ट: आने वाले 2 से 4 महीनों के भीतर, संभव है कि यह BGMI के वर्ज़न 4.3 या 4.4 अपडेट के साथ आए
  • 165 FPS सपोर्ट: लगभग 6 महीने बाद, जिसे खास तौर पर हाई-एंड और प्रीमियम गेमिंग स्मार्टफोन्स के लिए पेश किया जा सकता है

क्या आपका स्मार्टफोन इसे संभाल पाएगा?

सिर्फ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होना ही काफी नहीं होगा। BGMI को 144 FPS या 165 FPS पर स्थिर रूप से चलाने के लिए लेटेस्ट-जनरेशन चिपसेट जैसे Snapdragon 8 Elite (Gen 5) या MediaTek Dimensity 9400, साथ ही मजबूत कूलिंग सिस्टम की ज़रूरत पड़ेगी। लगातार अल्ट्रा-हाई FPS पर गेम खेलने से हीट मैनेजमेंट और परफॉर्मेंस थ्रॉटलिंग सबसे बड़ी चुनौतियाँ बनता आरहा है।

आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार

अभी तक Krafton या Tencent की ओर से इन नए FPS मोड्स को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। लेकिन BGMI के ग्लोबल वर्ज़न Game for Peace में पहले से ही हाई फ्रेम रेट लिमिट्स पर टेस्टिंग की जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय BGMI प्लेयर्स को अगले बड़े FPS अपग्रेड के लिए ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version