Sunday, February 15

PMWC 2026: PUBG Mobile ईस्पोर्ट्स फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। PMWC 2026 (PUBG Mobile World Cup 2026) के लिए स्लॉट्स का आधिकारिक वितरण जारी कर दिया गया है। लगातार तीसरे साल यह टूर्नामेंट प्रतिष्ठित Esports World Cup 2026 का हिस्सा रहेगा। इस बार भी आयोजन सऊदी अरब की राजधानी रियाद में होगा।

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से कुल 32 शीर्ष टीमें इस ग्लोबल मंच पर उतरेंगी। सभी टीमें करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक की  इनामी राशि जीतने के लिए आमने-सामने होंगी। इतनी बड़ी प्राइज मनी के कारण PMWC 2026 इस वर्ष के सबसे चर्चित मोबाइल ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स में गिना जा रहा है।

PMWC 2026: क्षेत्रवार स्लॉट वितरण

टूर्नामेंट में वैश्विक संतुलन बनाए रखने के लिए स्लॉट्स को विभिन्न क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। इनके नाम

  • दक्षिण-पूर्व एशिया (SEA): 4 टीमें दक्षिण एशिया (SA): 2 टीमें
  • मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (MENA): 5 टीमें
  • तुर्की (TR): 4 टीमें
  • पूर्वी यूरोप व मध्य एशिया (EECA): 3 टीमें
  • अमेरिका: 3 टीमें
  • अफ्रीका: 1 टीम
  • चीन: 3 टीमें
  • कोरिया: 1 टीम
  • जापान: 1 टीम
  • भारत: 2 टीमें
  • पश्चिमी यूरोप (WEU): 1 टीम

इसके अलावा दो विशेष आमंत्रण स्लॉट भी रखे गए हैं

  • KR/JP इनविटेशनल: 1 टीम
  • PMWC 2025 की विजेता टीम: 1 टीम

आयोजन की तारीख और स्थान

PMWC 2026 का आयोजन 6 अगस्त से 16 अगस्त 2026 के बीच रियाद, सऊदी अरब में होगा। यह प्रतियोगिता Esports World Cup के अंतर्गत आयोजित की जाएगी, जहां टीमें न केवल विश्व खिताब के लिए बल्कि महत्वपूर्ण PMGC (PUBG Mobile Global Championship) अंकों के लिए भी प्रतिस्पर्धा करेंगी।

टूर्नामेंट क्यों रहेगा खास?

संतुलित क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और बड़ी पुरस्कार राशि के चलते इस बार मुकाबला बेहद कड़ा होने की उम्मीद है। PMWC 2026, PMGC पॉइंट्स सिस्टम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे साल के अंत में होने वाली ग्लोबल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफिकेशन की दौड़ और रोमांचक बनेगी।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version