गेमर्स के अनुभव को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए PUBG Mobile Version 4.3 का पहला बीटा टेस्ट आधिकारिक रूप से शुरू हो चुका है। इस अपडेट में एक नया और अनोखा थीम्ड मोड जोड़ा गया है, जिसमें खिलाड़ियों को पांच अलग-अलग प्रकार की पैसिव स्किल स्पेशलाइजेशन का ऑप्शन मिलता है। ये स्किल्स खिलाड़ियों को अपनी रणनीति और गेमप्ले स्टाइल के अनुसार मुकाबले में बढ़त दिलाने में मदद करती हैं।
इस नए मोड में खिलाड़ी Healing, Recon, Combat, Detection और Vehicles में से किसी एक स्किल कैटेगरी को चुन सकते हैं। स्किल का चयन मैच शुरू होने से पहले या फिर स्पॉन आइलैंड पर किया जा सकता है। इसके अलावा, नियम और शर्तें पूरी करने पर इन स्किल्स को अपग्रेड भी किया जा सकता है, जिससे उनकी क्षमता और प्रभाव पहले से बढ़ जाता है।
नए फीचर्स के साथ टीमवर्क और सर्वाइवल की भूमिका और भी अहम हो गई है। साथियों को सपोर्ट देना हो, दुश्मनों की लोकेशन ट्रैक करनी हो, सीधे फाइट में बढ़त बनानी हो या फिर वाहनों का बेहतर इस्तेमाल करना हो।
PUBG Mobile 4.3 पैसिव स्किल्स थीम्ड मोड की खास बातें
पांच तरह की पैसिव स्किल कैटेगरी: Healing, Recon, Combat, Detection और Vehicles
Skill Selection: मैच से पहले और स्पॉन आइलैंड पर स्किल चुनने की सुविधा
Skill Upgrades: स्किल अपग्रेड सिस्टम, जिससे उनकी ताकत और उपयोगिता बढ़ती हैं
इसके साथ ही, बीटा टेस्टर्स के लिए एक अलग Discord कम्युनिटी भी शुरू की गई है, जहां खिलाड़ी आधिकारिक बीटा डाउनलोड लिंक हासिल कर सकते हैं और अन्य यूज़र्स के साथ सुझाव व अनुभव साझा कर सकते हैं। कंपनी की ओर से भविष्य में विभिन्न इवेंट्स आयोजित किए जाने की भी जानकारी दी गई।
PUBG Mobile टीम ने यह भी साफ किया है कि बीटा सर्वर पर मौजूद कंटेंट अभी विकास प्रक्रिया में है और यह फाइनल अपडेट का पूरी तरह प्रतिनिधित्व नहीं करता। आने वाले समय में फीचर्स और रिलीज़ शेड्यूल में बदलाव संभव है। खिलाड़ियों को सलाह दी गई है कि वे ताज़ा जानकारी के लिए इवेंट सेंटर में मौजूद बीटा कैलेंडर को नियमित रूप से चेक करते रहें।

