भारतीय esports प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। TEZTEZ Free Fire MAX India Cup (FFMIC) 2026 स्प्रिंग एडिशन का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इस बार प्रतियोगिता को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए हाई-स्टेक्स बैटल रॉयल प्रारूप और कई स्टेज वाली क्वालिफिकेशन प्रक्रिया लागू की गई है। ग्रैंड फाइनल स्कोरिंग सिस्टम के तहत केवल शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमें ही खिताब जीत पाएंगी। इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर्नामेंट की फॉर्मेट, डेट और इसके नियम के बारे में बताएंगे।
क्वालिफिकेशन स्टेज की जानकारी
सिटी क्वालिफायर्स (7- 8 फरवरी): लखनऊ, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। हर शहर से 144 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन सिर्फ एक टीम को सीधे टॉप 48 में जगह मिलेगी।
इन-गेम FFC रजिस्ट्रेशन (9 फरवरी): देशभर के खिलाड़ियों के लिए यह ओपन एंट्री का अवसर होगा। भाग लेने के लिए खिलाड़ी का अकाउंट लेवल कम से कम 40 और बैटल रॉयल मोड में डायमंड 1 का रैंक होना जरूरी है।
डायरेक्ट एंट्री: 2025 सीजन की टॉप छह टीमें जैसे IQ Total Gaming, SAUL Elite, NG Pros और Team Hind को सीधे ग्रुप स्टेज में शामिल किया जाएगा।
ग्रुप स्टेज और नॉकआउट में बढ़ेगा मुकाबले का स्तर
टॉप 48 टीमों को चार ग्रुप A, B, C और D में विभाजित किया जाएगा।
वीक 1 (26 फरवरी – 1 मार्च):
हर ग्रुप से शीर्ष 9 टीमें अगले दौर में प्रवेश करेंगी।
वीक 2 (6 – 8 मार्च):
शेष 36 टीमों को तीन नए ग्रुप में बांटा जाएगा। प्रत्येक ग्रुप की केवल 6 सर्वश्रेष्ठ टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी।
नॉकआउट राउंड (20 मार्च – 5 अप्रैल):
18 टीमें तीन हफ्तों तक मुकाबला करेंगी, जिनमें से 12 टीमें ग्रैंड फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
ग्रैंड फाइनल: “चैंपियन रश” का निर्णायक मुकाबला
फाइनल मुकाबले 25 और 26 अप्रैल को खेले जाएंगे, जिसमें विशेष “चैंपियन रश” फॉर्मेट में खेला जाएगा।
दिन 1 – पॉइंट रश (25 अप्रैल): 12 टीमें छह मैच खेलेंगी। प्रदर्शन के आधार पर “हेड स्टार्ट पॉइंट्स” दिए जाएंगे। पहले स्थान पर रहने वाली टीम को दूसरे दिन की शुरुआत 10 अंकों से होगी, जबकि उसके बाद की टीमों को क्रमश कम अंक मिलेंगे।
दिन 2 – अल्टीमेट शो डाउन (26 अप्रैल): चैंपियन बनने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 80 अंक अर्जित करने के साथ एक ‘बूयाह’ हासिल करना अनिवार्य होगा। मैच तब तक जारी रहेंगे जब तक कोई टीम इन दोनों शर्तों को पूरा नहीं कर लेती।
Player Eligibility (भाग लेने के लिए नियम और शर्तें)
FFMIC 2026 में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी
- न्यूनतम आयु: 16 वर्ष (मैच के दिन तक)
- अकाउंट लेवल: 40 या उससे अधिक
- रैंक आवश्यकता: सिटी क्वालिफायर्स के लिए हीरोइक रैंक और FFC के लिए डायमंड 1 रैंक जरूरी







