Saturday, June 20

हिंदुस्तान में जब भी हॉकी का नाम लिया जाता है तब मेजर ध्यानचंद की याद आ ही जाती है। मेजर ध्यानचंद ही हैं जिन्होंने हॉकी के माध्यम से पूरे विश्व में भारत को एक अलग पहचान दी। मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर के नाम से भी जाना जाता है। दूसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने वाले नरेंद्र मोदी ने खेल जगत में दिए जाने वाले सबसे मुख्य और प्रतिष्ठित अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड रख दिया था। पीएम मोदी ने इस फैसले का ऐलान करते हुए कहा था कि ये अवॉर्ड हमारे देश की जनता की भावनाओं का सम्मान करेगा।

pm modi to dhyanchand

 मेजर ध्यानचंद का प्रारंभिक जीवन

अपने अगल अंदाज की हॉकी खेलने से भारतवासियों का दिल जीतने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था। इसके बाद 16 साल की उम्र में वो सिपाही में भर्ती हो गए थे और यही वो वक्त था जब देश के लिए एक शानदार हॉकी का खिलाड़ी तैयार हो रहा था। बताया जाता है कि रेजीमेंट के सूबेदार मेजर तिवारी ने ही ध्याचंद को हॉकी खेलने के लिए प्रोतसाहित किया था। इसके बाद मेजर ध्यानचंद ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और देखते ही देखते वो भारत के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन गए।

 मेजर ध्याचंद का हॉकी में योगदान

dhyanchand

 भारतीय टीम ने पहली बार एम्सटर्डम ओलंपिक में हिस्सा लिया था और इस ओलंपक में भारतीय टीम मेजर ध्यानचंद के योगदान को कभी भुला नहीं सकती। एम्सटर्डम ओलंपिक के फाइनल में मेजर ध्यानचंद ने हॉलैंड के खिलाफ अंतिम तीन में दो गोल करके भारत को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल देकर इतिहास रच दिया था। ठीक ऐसे ही लॉस एंजल्स ओलंपिक में भारत ने अमेरिका को 24-1 के भारी अतंर से हराया था। साल 1936 में मेजर ध्यानचंद ने भारतीय टीम की कमान संभाली थी। अपने शानदार खेल के दम पर इस बार भी भारतीय टीम ने जीत दर्ज की और भारतीय टीम ने हॉकी में मेडल की हेट्रिक लगा दी।

अपने कमाल के खेल कौशल के द्वारा विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले मेजर ध्यानचंद को साल 1956 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर खेल दिवस मनाया जाता है।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version