Saturday, February 21

Sultan of Johor Cup: मलेशिया में होने वाले सुल्तान ऑफ जोहोर कप के लिए हॉकी इंडिया ने 18 सदस्यीय जूनियर पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट (Sultan of Johor Cup)  की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी। तभी तो आमिर अली को इस बार 18 सदस्यीय जूनियर हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है।

PR Sreejesh
image source via getty images

जबकि इस बार रोहित उप कप्तान रहेंगे। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में पहली बार महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश मुख्य कोच के तौर पर अपने कोचिंग करियर का आगाज करने वाले है। तभी तो यह टूर्नामेंट इस पूर्व भारतीय दिग्गज गोलकीपर के लिए काफी अहम माना जा रहा है। क्यूंकि यह टूर्नामेंट उनके कोचिंग करियर के लिए काफी अहम साबित होने वाला है।

9 अक्टूबर से Sultan of Johor Cup की शुरुआत करेगी भारतीय टीम :-

इस टूर्नामेंट (Sultan of Johor Cup) में भारतीय हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत 19 अक्टूबर से करने वाली है। इस टूर्नामेंट (Sultan of Johor Cup) में भारतीय हॉकी टीम को अपना पहला मुकाबला जापान के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले के बाद भारतीय हॉकी टीम को फिर अगला मुकाबला ब्रिटेन से 20 अक्टूबर को। इसके बाद मलेशिया से 22 अक्टूबर को मुकाबला खेलना है।

Indian junior hockey team
image source via getty images

इसके बाद फिर भारतीय टीम को (Sultan of Johor Cup) अपना अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 23 अक्टूबर को खेलना है। फिर इसके बाद भारतीय टीम 25 अक्टूबर से न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। वहीं फिर इसके बाद शीर्ष दो टीमों को 26 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला खेलना है। इसके अलावा डिफेंडर आमिर अली और फॉरवर्ड गुरजोत सिंह उस सीनियर टीम का हिस्सा थे जिसने चीन के मोकी में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना खिताब बरकरार रखा था।

Indian junior hockey team
image source via getty images

हॉकी इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के कप्तान आमिर अली ने कहा है कि, ” यह सुल्तान जोहोर कप (Sultan of Johor Cup) का टूर्नामेंट हमेशा की तरह ही हमारे कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। इस बार यह टूर्नामेंट इसी साल नवंबर में होने वाले पुरुष जूनियर एशिया कप मस्कट 2024 से पहले भी टीम की अग्नि परीक्षा का काम भी करेगा। आगे उन्होंने कहा कि सभी भारतीय खिलाड़ी मलेशिया में शानदार हॉकी मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।”

भारतीय हॉकी टीम इस प्रकार है :-

गोलकीपर :- बिक्रमजीत सिंह, अली खान

डिफेंडर :- आमिर अली (कप्तान), तलेम प्रियोबार्ता, शारदानंद तिवारी, सुखविंदर,
अनमोल एक्का, रोहित (उप कप्तान)

मिडफील्डर :- अंकित पाल, मनमीत सिंह, रोसन कुजूर, मुकेश टोप्पो, चंदन यादव

फॉरवर्ड :- गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाहा, दिलराज सिंह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद कोनैन डैड।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version