Monday, August 18

इस साल के अक्टूबर महीने में वनडे विश्वकप 2023 का आयोजन होना है। ये विश्वकप भारत में खेला जाएगा। पिछले कई दिनों से पाकिस्तान की टीम का भारत दौरे के लिए रोना रो रही थी। इसके बाद पाकिस्तानी सरकार को उनकी टीम को अनुमती दिए जाने को लेकर इंतजार था। फिलहाल इसके लिए तो तस्वीर साफ हो चुकी है। इसके बाद अब भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को होने वाले मैच का होना अब तय है।

पाकिस्तानी टीम को भारत आने के लिए मिला NOC 

इसके बाद एक और खेल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पाकिस्तान की हॉकी टीम को भी तीन अगस्त से शुरु होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत आने की अनुमति मिल गई है। इसके लिए टीम पाकिस्तान को नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट यानी NOC दे दी गई है। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के अलावा जापान, चीन, मलेशिया और साउथ कोरिया की टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। जिसका मतलब हुआ कि एशियाई चैंपियनस ट्रॉफी के लिए कुल 6 टीमें भारत का दौरा करने वाली हैं।

इस खबर की पुष्टि पाकिस्तान हॉकी महासंघ के सचिव हैदर हुसैन ने बीते शुक्रवार को की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी ग्रह मंत्रालय से भारत आने के लिए उनकी टीम को नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट मिल चुका है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की टीम मंगलवार को वाघा बॉर्डर से अमृतसर पहुंचेगी। इसके बाद भारत की घरेलू यात्रा से चेन्नई पहुंचेगी।

पाकिस्तान की हॉकी टीम का स्क्वॉड

मुहम्मद उमर भट्टा (कप्तान), अकमल हुसैन, अब्दुल्ला इश्तियाक खान, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सुफियान खान, एहतशाम असलम, ओसामा बशीर, अकील अहमद, अरशद लियाकत, मुहम्मद इमाद, अब्दुल हनान शाहिद, जकरिया हयात, राणा अब्दुल वहीद अशरफ, रोमन मुहम्मद मुर्तजा याकूब, मुहम्मद शाहजेब खान, अफराज, अब्दुल रहमान

स्टैंडबाय- अली रजा, मुहम्मद बाकिर, मुहम्मद नदीम खान, अब्दुल वहाब, वकार अली, मुहम्मद अरसलान और अब्दुल कय्यूम।

ये भी पढ़ें: History of Hockey: कुछ ऐसी है भारत की हॉकी में गोल्डन गाथा, जानिए शुरुआत से लेकर अब तक की कहानी

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version