Women’s Kabaddi World Cup 2025 Schedule, Teams, Venue Changes and Full Details: महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं और इस बार टूर्नामेंट कई नई विशेषताओं के साथ होने जा रहा है। यह वो मौका है जिसका इंतजार कबड्डी प्रेमी लंबे समय से कर रहे थे, क्योंकि यह वर्ल्ड कप पहली बार भारत से बाहर आयोजित किया जा रहा है।
ऐसे में फैंस के मन में कई तरह के सवाल हैं कि टूर्नामेंट कब शुरू होगा, इसमें कौन-कौन टीमें भाग ले रही हैं और पिछली बार क्या हुआ था। आइए आपको पूरी जानकारी आसान और सरल भाषा में दे दें।
महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 कब से शुरू होगा?
महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 17 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा और इस बार मेजबानी की जिम्मेदारी ढाका, बांग्लादेश निभा रहा है। यह पहली बार है जब किसी कबड्डी वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत के बाहर हो रही है, जिससे टूर्नामेंट और भी खास बन गया है।
शुरुआत में यह वर्ल्ड कप राजगीर, बिहार में 1 से 10 जून तक आयोजित होने वाला था, लेकिन बिहार सरकार के पीछे हटने के बाद स्थल बदलना पड़ा। इसके बाद टूर्नामेंट को हैदराबाद के गाचीबौली स्टेडियम में 3 से 10 अगस्त के लिए तय किया गया, लेकिन बाद में आयोजन स्थल एक बार फिर बदला गया और आखिरकार इसे बांग्लादेश शिफ्ट कर दिया गया।
महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में कौन-कौन सी टीमें लेंगी हिस्सा?
इस बार महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में कुल 12 देश हिस्सा ले रहे हैं और चार महाद्वीपों की टीमें इस वर्ल्ड खिताब के लिए भिड़ेंगी। इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन ने सभी टीमों की सूची जारी कर दी है।
एशिया की टीमें
एशियाई महाद्वीप से कुल 6 टीमें वर्ल्ड कप में उतरेंगी। इनमें शामिल हैं:
- भारत
- ईरान
- बांग्लादेश
- चीनी ताइपे
- नेपाल
- थाईलैंड
पिछले वर्ल्ड कप की चैंपियन भारत और रनर-अप ईरान को लेकर सभी की नजरें इन्हीं दो टीमों पर सबसे ज्यादा होंगी।
अफ्रीका की टीमें
अफ्रीकी महाद्वीप से 3 टीमें हिस्सा ले रही हैं:
- केन्या
- युगांडा
- जांज़ीबार
इन टीमों ने हाल के वर्षों में कबड्डी में अच्छा विकास दिखाया है और वे बड़े प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दे सकती हैं।
दूसरे महाद्वीपों की टीमें
- अर्जेंटीना (दक्षिण अमेरिका)
- पोलैंड (यूरोप)
- जर्मनी (यूरोप)
इस तरह कुल 12 टीमें वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगी, जो 13 साल बाद आयोजित हो रहा है।
महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 पूरा शेड्यूल
17 नवंबर (सोमवार)
- 2:30 PM – युगांडा बनाम बांग्लादेश
- 3:30 PM – नेपाल बनाम जांज़ीबार
- 4:30 PM – ईरान बनाम पोलैंड
18 नवंबर (मंगलवार)
- 2:30 PM – भारत बनाम थाईलैंड
- 4:30 PM – बांग्लादेश बनाम जर्मनी
- 5:30 PM – ईरान बनाम केन्या
19 नवंबर (बुधवार)
- 2:30 PM – जांज़ीबार बनाम ईरान
- 3:30 PM – युगांडा बनाम थाईलैंड
- 5:30 PM – भारत बनाम बांग्लादेश
20 नवंबर (गुरुवार)
- 2:30 PM – ईरान बनाम चाइनीज ताइपे
- 3:30 PM – भारत बनाम जर्मनी
- 4:30 PM – नेपाल बनाम केन्या
- 5:30 PM – पोलैंड बनाम जांज़ीबार
21 नवंबर (शुक्रवार)
- 2:30 PM – चाइनीज ताइपे बनाम जांज़ीबार
- 3:30 PM – थाईलैंड बनाम जर्मनी
- 4:30 PM – पोलैंड बनाम केन्या
- 5:30 PM – भारत बनाम युगांडा
22 नवंबर (शनिवार)
- 9:00 AM – नेपाल बनाम ईरान
- 10:00 AM – बांग्लादेश बनाम थाईलैंड
- 11:00 AM – चाइनीज ताइपे बनाम पोलैंड
- 12:00 PM – केन्या बनाम बांग्लादेश
23 नवंबर (रविवार)
- 3:30 PM सेमीफाइनल 1 – ग्रुप ए विनर बनाम ग्रुप बी रनर अप
- 4:30 PM सेमीफाइनल 2 – ग्रुप बी विनर बनाम ग्रुप ए रनर अप
24 नवंबर (सोमवार)
- 4:00 PM – फाइनल
पिछला संस्करण कब हुआ था और कौन जीता था?
महिला कबड्डी वर्ल्ड कप का पहला संस्करण 2012 में पटना, बिहार में खेला गया था। उस समय कुल 16 टीमें टूर्नामेंट में शामिल हुई थीं और कुल 31 मैच खेले गए थे। यह वर्ल्ड कप महिला कबड्डी के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ था, क्योंकि इसी के बाद इस खेल को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली।
तब जापान और थाईलैंड ने शानदार खेल दिखाया और दोनों टीमें सेमीफाइनल तक पहुंचीं, लेकिन वहां हारने के बाद उन्होंने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
फाइनल में भारत ने ईरान को 25–19 से हराकर पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी और पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का दबदबा देखने लायक था।
कबड्डी से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







