Friday, February 13

ATP Finals 2025 Preview Fritz vs De Minaur and Alcaraz vs Musetti: ATP Finals 2025 के Jimmy Connors ग्रुप में स्थिति बेहद दिलचस्प हो गई है, क्योंकि चारों खिलाड़ी (टेलर फ्रिट्ज, एलेक्स डी मिनौर, कार्लोस अल्काराज और लोरेंजो मुसेट्टी) सेमीफाइनल की दौड़ में बने हुए हैं। इसीलिए, अगले मैच का असर सीधा सेमीफाइनल तस्वीर पर पड़ेगा और गुरुवार के मुकाबले इस रेस को और पेचीदा बना सकते हैं।

टेलर फ्रिट्ज बनाम एलेक्स डी मिनौर (Taylor Fritz vs Alex de Minaur)

हेड टू हेड: 5-5 बराबरी

मैच समय (IST): शाम 06:30 बजे (13 नवंबर)

Taylor Fritz और Alex De Minaur दोनों ही अब तक की हार से उबरने के इरादे के साथ कोर्ट पर उतरेंगे। फ्रिट्ज ने पिछले मैच में Carlos Alcaraz के खिलाफ पहला सेट जीतकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन वह बढ़त को बनाए नहीं रख पाए। दूसरी तरफ, एलेक्स डी मिनौर; लोरेंजो मुसेट्टी के खिलाफ बेहद करीबी मुकाबले में हार गए और उन्होंने माना कि ऐसी हारें उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान कर रही हैं।

दोनों खिलाड़ियों की स्थिति यह साफ कर देती है कि यह मैच पूरी तरह से मानसिक मजबूती और तकनीकी संयम की परीक्षा होगा। Fritz अपने दमदार सर्व और तेज फोरहैंड से जीत का रास्ता बनाते हैं जबकि डी मिनौर अपनी गति और बचाव की क्षमता से अंक खींचने की कोशिश करते हैं। उनके बीच पिछले दस मुकाबले बराबरी पर रहे हैं और पिछली बार ट्यूरिन में फ्रिट्ज ने एक सेट से पीछे रहने के बाद वापसी की थी।

अगर फ्रिट्ज उसी लय में खेलते हैं जैसा उन्होंने अल्काराज के खिलाफ दिखाया था तो वह डी मिनौर पर भारी पड़ सकते हैं। उनके हथियार स्पष्ट तौर पर मजबूत हैं और वह सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखने के लिए अधिक फोकस्ड दिखाई देते हैं।

कार्लोस अल्काराज बनाम लोरेंजो मुसेट्टी (Carlos Alcaraz vs Lorenzo Musetti)

हेड टू हेड: Alcaraz 6-1 से आगे

मैच समय (IST): रात 01:30 बजे (14 नवंबर)

ट्यूरिन की रात इस मुकाबले को और खास बना देती है, क्योंकि दर्शकों का पूरा समर्थन Lorenzo Musetti के साथ रहेगा। हालांकि, Carlos Alcaraz का दबदबा दोनों के बीच की पिछली भिड़ंतों में साफ दिखता है जहां उन्होंने लगातार छह मुकाबले जीते हैं। इस साल के तीनों मैच क्ले कोर्ट पर हुए थे और वहां भी अल्काराज की क्रिकेट जैसी तेजी और आक्रामक खेल ने मुसेट्टी को रोकने का मौका नहीं दिया।

मुसेट्टी की एक हाथ वाली बैकहैंड और स्पिन पर आधारित खेल शैली इटैलियन दर्शकों के सामने आकर्षक लग सकती है, लेकिन हार्ड कोर्ट पर अल्काराज की तेज गति, फ्लैट हिटिंग और बेहतर सर्व रिटर्न बड़ा अंतर पैदा कर देते हैं। मुसेट्टी के लिए इस मैच में हर पॉइंट महत्वपूर्ण होगा क्योंकि एक जीत उन्हें सेमीफाइनल की मजबूत स्थिति में पहुंचा सकती है।

अल्काराज के पास इस मुकाबले में जीत के साथ सेमीफाइनल ही नहीं, बल्कि साल का नंबर 1 बनने का भी मौका है। अगर सिनर अपनी अगली भिड़ंत में हार जाते हैं तो अल्काराज मैच शुरू होने से पहले ही नंबर 1 सुनिश्चित कर लेंगे, लेकिन फिर भी वह जीत की कोशिश करेंगे, क्योंकि वह पूरे टूर्नामेंट में लय पाना चाहते हैं।

टेनिस से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version